बॉलीवुड

पाकिस्तान के इस शादीशुदा क्रिकेटर से हो गया था सुष्मिता सेन का अफेयर, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

फिल्मी कलाकारों और क्रिकेटरों के बीच अफेयर के कई किस्से आप लोगों ने सुने होंगे। कई बॉलीवुड की हसीनाओं ने क्रिकेटरों को दिल दिया है। जैसे अनुष्का को विराट से प्यार हो गया था। वहीं उर्वशी रोलैता का दिल भी ऋषभ पंत पर आ गया था। ऐसे ही अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी हैं जिनको क्रिकेटर से प्यार हो गया था।

जी हां सुष्मिता सेन के अफेयर ने तो बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसकी वजह क्रिकेटर का पाकिस्तानी होना था। हालांकि दोनों ने ही कभी सामने से इस बात को कबूल नहीं किया। इसके बाद भी दोनों का प्यार जग जाहिर था। जानें वो कौन थे और दोनों के बीच ब्रेक अप क्यों हो गया था।

सुष्मिता सेन अकेले जी रही हैं जिन्दगी

सुष्मिता सेन उस वक्त लाइम लाइट में आई थीं, जब उन्होंने विदेशी धरती पर मिस यूनीवर्स का खिताब अपने नाम कर लिया था। वो भारत में मशहूर हो गई थीं। इसके बाद से ही उनके पास बॉलीवुड के डायरेक्टरों की लाइन लग गई थी। उन्होंने मॉडलिंग के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।

सुष्मिता का फिल्मी करियर मिला जुला रहा। कुछ फिल्मों में उनका काम दर्शकों ने पसंद किया तो कुछ में उनको देखकर दर्शक निराश भी हुए। फिर भी सुष्मिता सेन बॉलीवुड में अब भी सक्रिय हैं। उनका अफेयर कई लोगों से रहा है जिनमें रणदीप हुड्डा भी थे। हालांकि अब वो अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। फिर भी उनका साथ कई कलाकारों के साथ रहा है।

इस क्रिकेटर से हो गया था अफेयर

सुष्मिता सेन ने वैसे तो कई लोगों से अफेयर चलाया। फिर भी सबसे चर्चा में उनका अफेयर वो रहा जो पाकिस्तान के क्रिकेटर से उन्होंने चलाया। वो कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के बॉलर वसीम अकरम हैं। जी हां सुष्मिता और वसीम अकरम का अफेयर बॉलीवुड के चर्चित अफेयरों में से एक रहा है।

दोनों की पहली मुलाकात भी एक सेट पर हुई थी। दरअसल दोनों ने एक डांस से जुड़े रिएलिटी शो में हिस्सा लिया था। इसी सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों का शूटिंग की वजह से अक्सर मिलना जुलना होता रहा। फिर धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और इसके बाद दोनों ही एक दूसरे के करीब भी आ गए।

इस वजह से हो गया ब्रेकअप

ये बात वर्ष 2009 की है। दोनों ही दोस्ती प्यार में बदल गई थी। वसीम और सुष्मिता को एक साथ ही देखा भी जाता था। दोनों मिलते जुलते रहते थे। उनकी शादी की खबरें भी आम हो गई थीं। फिर भी दोनों ही मीडिया से बचने की कोशिश करते रहते थे। अपने अफेयर के बारे में दोनों ने कभी खुलकर नहीं बोला।

सुष्मिता ने एक बार कहा था कि वो वसीम अकरम को लाइक करती हैं। फिर भी उनसे कोई अफेयर नहीं है। वहीं वसीम ने भी कहा था कि वो शादीशुदा हैं और अपने बच्चों को पालना चाहते हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक वसीम काफी शक्की नेचर के हैं। ऐसे में वो सुष्मिता को लेकर काफी शक करने लगे थे। इसी के बाद दोनों का ब्रेक अप हो गया।

Back to top button