Trending

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह सातवें आसमान पर होगा इन 4 राशियों का भाग्य, सच होंगे आपके सभी सपने

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 25 अप्रैल से 1 मई 2022 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपका आत्मबल बढ़ेगा, महत्वकांक्षाएं पूर्ण होगी। रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में किसी दोस्त का अभूतपूर्व सहयोग मिलेगा। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। पैसों के मामले में कोई जोखिम न लें। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

करियर के विषय में : कम्प्यूटर और उससे जुड़े सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। पेट संबंधित रोग होने के योग बन रहे हैं‌।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

आपको अपने व्यापार के लिए पास व दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आनंद में समय गुजरेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। दूसरों के मामले में दखल देना परेशान कर सकता है।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

mithun rashi

व्यापार में आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है। कोई जमीनी विवाद परेशान कर सकता है। आपके कार्यकाल में आपके द्वारा किए गए कार्यो का विरोध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में दायित्व बढ़ने वाला है। अपने काम को प्राथमिकता देने और परिणाम देने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : जीवन साथी के साथ सम्बन्ध में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अविश्वास को जगह न दें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को नया रोजगार मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के लिए यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। पैरों से संबंधित कोई रोग हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

cancer

इस सप्ताह आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा आपसे बड़ी गलती हो सकती है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। समाज-परिवार में आपकी प्रतिष्ठा और स्वीकार्यता बढ़ेगी। क्षेत्र के विद्वान और ऊंची हस्तियों से संपर्क बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। आपका पार्टनर भावुक रहेगा।

करियर के विषय में : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

हेल्थ के विषय में : आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको सावधान रहना होगा। गुस्सा बिल्कुल न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

leo

काफी दिनों बाद इस हफ्ते आपके कारोबार में तेजी आएगी। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक परेशानी सिर उठा सकती हैं, जिसके लिए आप परेशान रहेंगे और कुछ तनाव भी महसूस करेंगे। किसी बड़े कारोबार या प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा, जबकि व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। किसी बात पर लाइफ पार्टनर से विवाद भी संभव है।

करियर के विषय में : व्यवसाय करने वाले नए व्यवसाय शुरू करें लेकिन किसी से कर्ज ना लें।

हेल्थ के विषय में : मानसिक परेशानी के चलते आप कुंठाग्रस्त रहेंगे, तनाव आप पर हावी रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

kanya

आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। विरेाधी परास्त होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। ऑफिस के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं।

प्यार के विषय में : यदि आप पूरे मन से प्रयास करेंगे तो प्रेम में सफलता अवश्य मिलेगी।

करियर के विषय में : रोजगार में इस सप्ताह कुछ आकस्मिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Tula

पुराने मित्रों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। खानपान संतुलित रहेगा। कार्य में अधिकारियों का अच्‍छा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बॉस से आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपको मानसिक तनाव रह सकता है। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम में सफलता मिलेगी। प्यार के इजहार के लिए अच्छा सप्ताह है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को करियर में मौकों को भुनाना जरूरी है।

हेल्थ के विषय में : तुला राशि वालों की सेहत इस हफ्ते सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

अपने कार्यस्थल में अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आपके सभी प्रयास अच्छा फल देंगे। शुभ समाचार मिलने से आप प्रसन्न होंगे। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। भाई व पड़ोसी का सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। नई योजनाएं आपकी सफल होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर से संबंध सुधारने की कोशिश करें तो सफल हो जाएंगे।

करियर के विषय में : आर्थिक तंगी खत्म होगी‌। इनकम और खर्चा बराबर रहेगा‌।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। अत: सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

dhanu

इस हफ्ते आपके शत्रु आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। आपको सकारात्मक विचारों के साथ काम करना चाहिए। अगर प्रॉपर्टी को लेकर रिश्तेदारों के बीच गलतफहमियां चल रही हैं तो वे किसी के बीच बचाव या मध्यस्थता से दूर हो जाएगी। बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। कारोबार कर रहे लोगों को मंदी और घाटे से जूझना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में सब आपके हिसाब से ही होगा। अविवाहित प्रेमियों के लिए समय ठीक है।

करियर के विषय में : बिजनेस संबंधित कानूनी विवाद निपट जाएंगे। व्यापार फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Makar

व्यापार में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ेगा। ईश्‍वर के प्रति आस्‍था बढ़ेगी। अपनी योजनाएं गुप्‍त रखें। घर में परिवर्तन की योजना बनेगी या फिर घर बदलने की योजना भी कर सकते हैं। सकारात्मक विचारों आप भरपूर रहेंगे। कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी-धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के संदर्भ में आप कुछ पुरानी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

kumbh

इस हफ्ते व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवन के प्रत्येक पहलु पर दृष्टिकोण रखना बेहतरीन उपलब्धि हासिल करवाएगा। उच्च अधिकारी से तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना होगा। घर में शांति और सौहार्द का माहौल रखना होगा, सभी का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी अगर नाराज हैं तो उन्हें मनाने में ही लाभ होगा।

करियर के विषय में : नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्टूडेंट्स को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। योग-ध्यान से तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Mina

आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। धर्म और अध्यात्म के प्रति विश्वास आपके लिए शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। कामकाज का बोझ अधिक हो सकता है। नौकरी में कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा जा रहा है तो चिंतित न हों, सिर्फ अपने काम पर फोकस कर परिश्रम करें।

प्यार के विषय में : आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको करियर को चमकाने के विशेष अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : कफ और पित्त संबंधी समस्या हो सकती है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 25 अप्रैल से 1 मई 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 25 अप्रैल से 1 मई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 25 अप्रैल से 1 मई’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88