बॉलीवुड

शहनाज गिल से लेकर तेजस्वी प्रकाश तक, बिग बॉस के बाद कुछ ऐसे बदल गया हीरोइनों का लुक

टीवी पर कई एक्ट्रेस इऩ दिनों कमाल कर रही हैं। इनमें से कुछ ऐसी भी हैं जिनके बीच एक चीज बड़ी कॉमन है। वो इनका बिग बॉस के घर से कनेक्शन है। जी हां कुछ टीवी अभिनेत्रियां बिग बॉस के घर में रहीं और अब टीवी पर सफलता से काम कर रही हैं। हालांकि इन सबका लुक कुछ ज्यादा ही बदल गया है। इसी वजह से ये नये अवतार में नजर आती हैं।

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस को जीतने वाली तेजस्वी प्रकाश ने जब शो में कदम रखा था। उस समय वो एक सीधी साधी आम घर की लड़की नजर आती थीं। कहीं से भी नहीं लगता था कि वो इतने हॉट अवतार में भी नजर आने लगेंगी।

बिग बॉस का 15वां सीजन जीतने के बाद तो उन्होंने कमाल ही कर दिया। उन्होंने अपनी बॉडी को टोंड कर लिया। उनकी जॉ लाइन हो या कपड़े पहनने का स्टाइल, सब कुछ बदल गया। अब वो किसी हॉट दीवा की तरह नजर आती हैं।

शहनाज गिल

shehnaaz gill

सबसे ज्यादा अगर किसी के लुक ने चौंकाया तो वो शहनाज गिल हैं। बिग बॉस में सब उनको मोटी कहकर चिढ़ाते थे। उनका शरीर भी बेडोल था। वो अपनी चबीनेस की वजह से क्यूट जरूर लगती थी। हालांकि उनके अंदर गजब का बदलाव आ गया।

शहनाज ने बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अपना वेट कम किया। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की। फिर ऐसा ट्रांसफोरमेशन किया कि उनके फैन्स तक देखते रह गए। शहनाज ने कई ग्लैमरस फोटोशूट भी करवाए हैं।

आरती सिंह

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी अपने आपको ऐसा बदल लिया कि उनको पहचान पाना ही मुश्किल हो गया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उनके ऊपर भी फिट दिखने का क्रेज हो गया। वो जिम में खूब मेहनत करती हैं।

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती ने अब खुद को फिट रखना सीख लिया है। उन्होंने अपने खाने की आदतों में भी बदलाव किया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि अब वो खुश रहती हैं क्योंकि तनाव में वो ज्यादा खा लेती थीं।

सबा खान

सबा खान बिग बॉस के सीजन 12 में नजर आई थीं। वो भी काफी चबी हुआ करती थीं। फिर इस घर से निकलने के बाद उन्होंने भी खुद को पूरी तरह बदल डाला। अब उनका नया हॉट अवतार नजर आता है।

सबा ने अपना वेट काफी घटा लिया है। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी एक से बढ़कर एक सुंदर फोटो वो फैन्स के लिए डालती रहती हैं। फोटोज में ही उनके लुक का पता लग जाता है।

सपना चौधरी

सपना चौधरी तो हरियाणा की डांसर के रूप में पहले ही फेमस थीं। बिग बॉस के घर में आने के बाद उनकी प्रसिद्धि और बढ़ गई। जो लोग सपना को पहले से देखते आ रहे थे, उन्होंने अब उनका नया लुक जरूर नोटिस किया होगा।

बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने के बाद उनका हुलिया ही बदल गया। उनकी स्टाइल, उनका ड्रेसिंग सेंस और वेट सब कुछ अलग ही नजर आता है। इसी वजह से फैन्स उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आते हैं।

Back to top button