बॉलीवुड

सिंगर अरिजीत सिंह के एक घंटे की फीस जानकर नहीं होगा यकीन, बड़े-बड़े एक्टर छूट जाते हैं पीछे

सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों बॉलीवुड में छाए हुए हैं। उनकी मधुर आवाज के लोग फैन हैं। वो जैसे ही गाना शुरू करते हैं, वैसे ही उनको चाहने वाले सबकुछ भूलकर बस उनकी धुन में मस्त हो जाते हैं। अरिजीत को ये सफलता ऐसे ही नहीं मिली है। उन्होंने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है।

arijit

कई बार रिजेक्शन झेलकर वो आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जहां उनका मुकाबला करना ही कठिन है। इस गायक को किसी भी तरह का गाना दे दिया जाए, वो उसी में घुल जाते हैं। वैसे तो अरिजीत हमेशा साधारण रहते हैं लेकिन क्या आपको इनकी फीस के बारे में पता है। एक घंटे के लिए वो जितनी फीस लेते हैं, उतनी तो बड़े-बड़े एक्टरों को नहीं मिलती है।

दो शादियां कर चुके हैं अरिजीत

अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उनकी निजी जिन्दगी के बारे में वैसे लोगों को कम पता है। इसकी एक वजह वो खुद हैं क्योंकि उनको अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद ही नहीं है। फिर भी आपको बता दें कि अरिजीत सिंह ने दो बार शादियां की हैं।

arijit singh

जी हां उनकी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी थीं। साल 2013 में दोनों ने शादी की थी। अरिजीत और कोयल गुरुकुल शो के बाद एक दूसरे के करीब आए थे। फिर दोनों साथ जीवन जीने का फैसला कर लिया था। हालांकि दोनों की ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई। दोनों का तलाक हो गया और इनकी राहें भी जुदा हो गई।

इसके बाद अरिजीत के जीवन में उनकी पुरानी दोस्त आई। उसका नाम कोयल है। कोयल और अरिजीत ने शादी कब की, इस बारे में पता नहीं लग सका क्योंकि ये सबकुछ गुपचुप हुआ था। कोयल का भी तलाक हो चुका था और अरिजीत भी रूपरेखा से अलग हो गए थे। अब दोनों खुशी-खुशी रहते हैं। दोनों के दो बच्चे हैं।

एक घंटे ही फीस जानकर नहीं होगा यकीन

अब हम आपको अरिजीत सिंह की कमाई के बारे में बताते हैं। अरिजीत को अगर एक घंटे की लाइव परफॉरमेन्स के लिए हायर किया जाता है तो उनको 1.5 करोड़ रुपये की फीस देनी होती है। जी हां एक घंटे की इतनी फीस लेने के साथ ही वो फिल्म में एक गाने के लिए भी सबसे ज्यादा कीमत लेते हैं।

अरिजीत सिंह अगर किसी फिल्म में गाना गाते हैं तो उसके लिए वो 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। उनकी सालाना कमाई भी करीब 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हालांकि वो ईमानदारी से अपना टैक्स भी भरते है। वो सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सिंगर हैं। उनका खुद का एक एनजीओ भी है जिसके जरिए वो गरीबों की मदद करते हैं।

अरिजीत के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों फैन्स हैं। वो कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। उनकी और सलमान खान की दुश्मनी की खबर काफी चली थी। एक लाइव शो में उन्होंने सलमान खान से बहस कर ली थी। इसके बाद सलमान उनसे नाराज हो गए थे। खबरें आई थीं कि इसके बाद सलमान ने उनको अपनी फिल्मों में गाने से रोक दिया था।

Back to top button