बॉलीवुड

आंखों के सामने ही बेटी की हो गई थी मौत, बेहद दर्द भरी रही इस मशहूर अभिनेत्री की लाइफ

पुरानी हिन्दी फिल्मों का दौर ही अलग था। बेहतरीन अदाकाराएं फिल्मी पर्दे की दुनिया को हकीकत बना देती थीं। कई अभिनेत्रियां ऐसी हुईं जिन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया। कुछ खूबसूरती की वजह से मशहूर हुईं तो कुछ अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना लिया करती थीं।

इनके बीच में एक अभिनेत्री ऐसी भी थी, जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती के लिए भी फेमस थीं। उनका नाम मौसमी चटर्जी है। पुरानी फिल्मों का शौक रखने वाले दर्शक इस हीरोइन से अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। मौसकी रील लाइफ जितनी खुशहाल रही, रियल लाइफ में उतने दर्द मिले। इनकी बेटी ने भी इनके सामने ही दम तोड़ा था।

कई बेहतरीन फिल्मों के लिए किया जाता है याद

मौसमी चटर्जी की बात हो तो बड़े-बड़े स्टार्स के साथ उनकी कई फिल्में अपने आप याद आने लगती हैं। उनका मासूम चेहरा लोगों को अपना दीवाना बना लेता था। उन्होंने कोलकाता में जन्म लिया था। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले बांग्ला फिल्मों में ही अपना करियर बनाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।

बांग्ला फिल्मों की तरह ही बॉलीवुड में भी उनको भरपूर प्यार मिला। वो अपने जमाने की टॉप हीरोइनों में गिनी जाने लगी। उनकी कई फिल्में आज भी दर्शकों को याद हैं। इनमें अनुराग, अंगूर, प्यासा, स्वयंवर से लेकर दो प्रेमी तो यादगार फिल्में रहीं। इन्होंने राजेश खन्ना से लेकर विनोद मेहरा और संजीव कुमार के साथ भी काम किया था।

बेटी ने तोड़ा आंखों के सामने दम

मौसमी चटर्जी के बारे में मशहूर था कि उनको इमोशनल सीन्स करने के लिए रोना नहीं पड़ता था। उनको ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ा करती थी। वो सीन में इस तरह से डूब जाया करती थीं कि उनके आंसू खुद ब खुद ही निकलने लगते थे। उनके बारे में ये बात पूरे बॉलीवुड में काफी चर्चा में रहती थी।

इस अभिनेत्री की शादी हीरोइन बनने से पहले ही हो गई थी। उन्होंने जयंत मुखर्जी से विवाह किया था जो उस समय के प्रोड्यूसर हुआ करते थे। उनकी दो बेटियां थीं जिनका नाम मेघा और पायल था। पायल को गंभीर शुगर की बीमारी थी। साल 2019 में उनके सामने ही पायल ने दम तोड़ दिया था। इस गम में वो डूब सी गई थीं।

इंदिरा था उनका असली नाम

मौसमी चटर्जी का असली नाम इंदिरा था। बंगाली फिल्मों में काम के दौरान प्रोड्यूसर को उनका नाम पसंद नहीं आया था। इसलिए उनका नाम मौसमी कर दिया गया था। उनके ससुर का नाम हेमंत कुमार था जो उनको अपनी बेटी की तरह मानते थे। जब वो 18 साल की थीं, तभी मां बन गई थीं।

मौसमी के साथ सेट पर एक हादसा भी हो गया था। उस वक्त रोटी कपड़ा और मकान फिल्म की शूटिंग चल रही थी। मौसमी उस समय गर्भवती थीं। अचानक उनके सिर पर आया गिर गया था जिसमें वो दब गई थीं। जब उनको वहां से निकाला गया तो उनको ब्लीडिंग शुरू हो गई थी। ऐसे में वो मिसकैरज के डर से काफी परेशान हो गई थीं। हालांकि उनके बच्चे को कुछ नहीं हुआ था।

Back to top button