बॉलीवुड

रणबीर मनाली में बिजी, इधर उनके घर पहुंच गया ‘एडवर्ड’, शादी से पहले ही आलिया दे चुकी अपना दिल

बॉलीवुड में हाल ही में कपूर खानदान की शादी धूम-धाम से हुई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही 14 अप्रैल को एक दूजे के हो गए। इनकी रिसेप्शन पार्टी भी हुई जिसमें बड़े-बड़े मेहमानों ने हिस्सा लिया। इन दोनों की शादी का सबको बेसब्री से इंतजार था। आलिया अब अपने ससुराल भी आ चुकी हैं।

दोनों ही नई नई शादी हुई है। इसी बीच पता लगा है कि रणबीर और आलिया के बीच एक तीसरा भी आ गया है। इसका नाम एडवर्ड है। वो ससुराल में ही आलिया के साथ रहता है। आलिया खुद उसे अपने साथ लेकर आई हैं। रणबीर कपूर से पहले ही एक्ट्रेस इसे अपना दिल दे बैठी थीं। आइए जानें पति-पत्नी के बीच वो कौन आ गया है।

दोनों ही अपने-अपने काम में बिजी

आलिया और रणबीर कपूर शादी तो कर चुके हैं। फिर भी उनके पास हनीमून में जाने का समय ही नहीं है। दोनों के पास बड़े बड़े प्रोजेक्ट हैं जिन पर उन दोनों को फोकस करना है। इसी वजह से रणवीर मनाली चले गए हैं। यहां वो एनिमल फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना उनकी हीरोइन हैं।

वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट भी अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उन्होंने शादी के एक हफ्ते बाद ही शूटिंग पर निकलने का फैसला कर लिया था। शूटिंग पर जाते वक्त उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं। वो बिना किसी मेकअप के नजर आ रही थीं। उन्होंने मंगलसूत्र भी नहीं पहना हुआ था। इस वजह से वो ट्रोल हो रही थीं।

बचपन से ही रणबीर से करती थीं प्यार

आलिया भट्ट का रणबीर कपूर बचपन का प्यार हैं। इस बात को उन्होंने एक इंटरव्यू में कबूल भी किया था। उन्होंने बताया था कि जब वो 12 साल की थीं, तभी से रणबीर कपूर उनका क्रश थे। हालांकि ये बात रणबीर को कई सालों के बाद पता लगी। इस बीच दोनों ही कई हीरो हीरोइन के साथ रिलेशनशिप में भी रहे।

आखिरकार दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। 14 अप्रैल को शादी तो हो गई, लेकिन इन दोनों की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। आलिया ने तो हाल ही में शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर दीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इनमें ही आलिया ने एडवर्ड को भी दिखाया है।

जानें कौन है एडवर्ड जिससे प्यार करती हैं आलिया

रणबीर तो मनाली में बिजी हैं, इधर उनके घर एडवर्ड आ गया है जिससे आलिया बेहद प्यार करती हैं। आलिया ने जो कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें एडवर्ड की तस्वीरें भी हैं। असल में एडवर्ड कोई इंसान नहीं बल्कि एक बिल्ला है। आलिया ने एक बिल्ला पाला हुआ है जो सफेद रंग का है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

शादी के बाद आलिया इसको भी अपने साथ लेकर ससुराल आ गई थीं। तब से एडवर्ड उनके साथ ही रह रहा है। आलिया इससे बहुत प्यार करती हैं। इसके बिना वो रह नहीं पाती हैं। उन्होंने उसकी भी तस्वीर शेयर की है जिसमें बिल्ला उनकी गोद में बैठा हुआ है। फैन्स एडवर्ड की तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Back to top button