समाचार

छात्रा संग रंगरेलियां मना रहा था सिपाही, बाहर चप्पल लेकर खड़ी हो गई बीवी, जानें फिर क्या हुआ?

मैनपुरी से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों की घटना सामने आई है। यहां तैनात एक सिपाही अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था। उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था। इसके बाद खुद एक छात्रा के साथ अवैध संबंध बना लिए थे। वो आएदिन अपने घर पर छात्रा को बुलाता था। इस बात की खबर उसकी बीवी को भी लग गई थी।

बीवी ने उसको रंगे हाथ पकड़ने का प्यान बनाया था। इसी वजह से वो बिना बताए ही सीधे पति के घर पहुंच गई। वहां उसने पति को रंगे हाथ पकड़ लिया और चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। मामला एसपी तक पहुंचा तो वो भी भड़क गए। उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है और जांच बैठा दी है।

आगरा का रहने वाला है सिपाही

ये मामला आगरा के रहने वाले सिपाही रियाजुद्दीन का है। वो कागारौल इलाके के बिसेरा गांव का निवासी है। उसका 6 साल पहले आगरा में रहने वाली परवीन बानो के साथ निकाह हुआ था। निकाह के कुछ समय तक तो सब ठीक चला। फिर सिपाही के अपनी बीवी परवीन के साथ संबंध बिगड़ गए थे।

संबंध बिगड़ने के बाद सिपाही ने अपनी बीवी को घर से ही निकाल दिया था। परवीन बानो तीन साल से अपने मायके में ही रह रही थी। सिपाही पति उसको वापस बुलाने मायके आया ही नहीं था। इसी बीच बीवी को पता लगा कि उसका किसी छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। वो अपने पति को रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी।

खबर मिलते ही पहुंच गई पुलिस लाइन

पत्नी से अलग रह रहा रियाजुद्दीन किसी दूसरी लड़की को फंसाकर उसके साथ संबंध बना रहा था। उसका बीएससी की छात्रा के साथ अफेयर हो गया था। वो उसको पुलिस लाइन स्थित अपने आवास पर बुलाया करता था। वहीं पर उसके साथ रंगरेलियां मनाता और बाद में चुपचाप उसको छोड़ दिया करता था।

दोनों के अफेयर की खबर उसकी बीवी को भी हो गई थी। वो सही मौके का इंतजार कर रही थी। अचानक उसको खबर मिली कि उसका पति पुलिस लाइन वाले आवास पर लड़की के साथ है। इसके बाद तुरंत ही परवीन बानो ने अपने भाई को साथ लिया और आगरा से सीधे ही मैनपुरी पहुंच गई।

पति और प्रेमिका की चप्पलों से की पिटाई

परवीन अपने भाई के साथ पति के आवास पर पहुंची। उस समय वो अपनी प्रेमिका के साथ अंदर मौजूद था। बाहर आते ही बीवी ने हंगामा करना शुरू कर दिया और बवाल काट दिया। इसके बाद उसने पति और प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई करनी शुरू कर दी। हंगामा होते देख वहां बवाल मच गया और लोग आ गए।

इतने में किसी ने पुलिस को भी फोन कर दिया। फौरन कोतवाली पुलिस वहां पहुंच गई। सभी को थाने लाया गया। वहां पर भी खूब हंगामा हुआ। विभागीय मामला होने की वजह से पुलिसवाले मामले को दबा रहे थे। परवीन ने पहले ही एसपी अशोक कुमार को पति के अवैध संबंधों के बारे में पत्र के जरिए बता दिया था।

एसपी ने किया सिपाही को सस्पेंड, बैठा दी जांच

मामला जब एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने शुरुआती आरोप सही पाए। इसके बाद सिपाही रियाजुद्दीन को सस्पेंड कर दिया गया। सीओ लाइन को मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं आरोपी सिपाही ने बचने के लिए हर तरकीब भिड़ाई। उसने थाने पर जाकर कहा कि ये लड़की उसकी रिश्तेदार है और उसके घर पर आई है।

हालांकि लड़की बीएसएसी की छात्रा है और हिन्दू परिवार से है। ऐसे में सिपाही रियाजुद्दीन का झूठ पकड़ा गया। छात्रा ने बताया कि वो बांदा में रहती है। सिपाही की बांदा में तैनाती के समय ही दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। इसके बाद से वो कई बार सिपाही के पास उसके घर आ चुकी थी। फिलहाल छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया गया था।

Back to top button