बॉलीवुड

‘आप शराब-सिगरेट नहीं पीते, बोर नहीं होते..’जावेद जाफरी के सवाल पर अक्षय ने दिया था दिलचस्प जवाब

बॉलीवुड में आज कई एक्शन हीरोज हैं जिन्होंने धूम मचाई हुई है। फिर भी एक एक्शन हीरो ऐसा है जिसका मुकाबला करना आसान नहीं है। वो हैं अक्षय कुमार जो एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट खुद ही किया करते थे। इसी वजह से उनका नाम ही खिलाड़ी कुमार पड़ गया था। अक्षय कुमार अब सुपर स्टार बन चुके हैं।

akshay kumar

वो अपने अनुशासित जीवन के लिए काफी मशहूर हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जहां हीरो और हीरोइन सिगरेट और शराब के नशे में डूबे रहते हैं। वहीं अक्षय कुमार ने अपनी लाइफ में इन चीजों को हाथ तक नहीं लगाया। उनसे एक बार जावेद जाफरी ने भी शराब-सिगरेट को लेकर सवाल पूछा था, जिसका खिलाड़ी ने दिलचस्प जवाब दिया था।

तंबाकू के एड के लिए मांगी माफी

अक्षय कुमार सिर्फ रील लाइफ में नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी हीरो हैं। इसका उदाहरण भी उन्होंने पेश किया है। वो खुद तो तंबाकू को हाथ तक नहीं लगाते हैं। वहीं अब उन्होंने तंबाकू का एड करने के लिए अपने फैन्स से माफी मांग ली है। हाल ही में उन्होंने एक मशहूर तंबाकू ब्रांड को एंडोर्स किया था।

akshay kumar

इसके बाद अक्षय कुमार को ट्रोल किया गया। उनके फैन्स ने आपत्ति जताई तो उन्होंने भी निराश नहीं किया। अक्षय ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया कि वो आज के बाद तंबाकू का एड नहीं करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार एड से जो पैसे मिले हैं, उनको वो गरीबों के भले के लिए खर्च कर देंगे। इसके बाद से उनकी तारीफ हो रही है।

अभिनेता जावेद जाफरी का सवाल, अक्षय का जवाब

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब तंबाकू को लेकर अक्षय कुमार से सवाल हो रहा है। साल 2001 में अभिनेता जावेद जाफरी ने भी उनसे यही सवाल पूछ लिया था। इसका उन्होंने बड़ा दिलचस्प जवाब भी दिया था। दरअसल उस समय टीवी पर एक डांस शो बूगी-वूगी आया करता था, इसको जावेद जाफरी ही जज करते थे।

इस शो में मेहमान बनकर अक्षय कुमार आये थे। उस दौरान उनकी खिलाड़ी 420 फिल्म आने वाली थी। शो में ही जावेद ने उनसे पूछा था कि आप शराब नहीं पीते हो, सिगरेट नहीं पीते हो, कहीं आप जिन्दगी से बोर तो नहीं हो जाते हो। इस पर अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा था कि क्या मैं आपको बोर नजर आ रहा हूं। उनके इस जवाब पर जावेद की बोलती बंद हो गई थी।

पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं अक्षय का अनुशासन

अक्षय कुमार ने अपने दम पर सुपर स्टार का मुकाम हासिल किया है। वो पहले वेटर हुआ करते थे, बाद में उन्होंने फिल्मों में सफलता पाई। हालांकि सफलता का नशा उन्होंने बुरी आदतों के रूप में खुद पर नहीं चढ़ने दिया। वो शराब और सिगरेट से दूर ही रहते हैं। किसी तरह का नशा वो नहीं करते हैं।

akshay kumar

इतना ही नहीं देर रात होने वाली शूटिंग को वो कैंसिल कर देते हैं। अक्षय का नियम है कि वो रात में 8 बजे के बाद खाना नहीं खाते हैं। इतना ही नहीं जल्दी सोकर सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और कसरत करने लगते हैं। इसी वजह से बॉलीवुड में वो अपने नियमों की वजह से काफी मशहूर भी हैं।

Back to top button