बॉलीवुड

मजेदार किस्सा: जब बड़े पत्थर के पीछे छिपकर शौच कर रहे थे करण जौहर,अचानक हो गए शर्म से पानी-पानी

हिन्दी सिनेमा के सफल डायरेक्टरों की लिस्ट बनती है तो करण जौहर का नाम जरूर सामने आता है। वो एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। उनका धर्मा प्रोडक्शन भी काफी सफल है। रोमांटिक फिल्मों के तो करण जौहर बादशाह माने जाते हैं। उनके पिता भी मशहूर डायरेक्टर हुआ करते थे।

karan johar

उनकी कई फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर जादू कर दिया था। इनमें ‘कुछ कुछ होता है’ की बात करें या ‘कभी खुशी कभी गम’ या फिर ‘माई नेम इज खान’ जैसी फिल्म की चर्चा करें। वैसे करण जौहर के बारे में एक दिलचस्प किस्सा है जब वो विदेश में पत्थर के पीछे छिपकर शौच कर रहे थे। अचानक कुछ ऐसा हुआ कि शर्म से पानी-पानी हो गए।

इजिप्ट में चल रही थी शूटिंग

करण जौहर ने अपने शर्मसार होने का किस्सा खुद ही लोगों को बताया है। वो एक शो में इस मजेदार किस्से को बता करे थे। जिसके बाद सबकी हंसी ही छूट गई। उन्होंने इस घटना का जिक्र तक किया जब शो में परिणीति चोपड़ा ने एक गाना गाया। वो गाना ‘सूरज हुआ मद्धम, चांद ढलने लगा ‘ था।

इसी गीत को सुनने के बाद डायरेक्टर को ये मजेदार किस्सा याद आया तो उन्होंने सुना दिया। करण  ने बताया कि इस गाने की शूटिंग इजिप्ट यानि मिस्र में हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक ऐसी घटना हुई थी जिसने उनको शर्म से पानी-पानी कर दिया था। उनको बताना पड़ा था कि वो डायरेक्टर हैं।

करण को लग गए थे लूज मोशन

करण जौहर ने बताया कि इजिप्ट में इस गाने की शूटिंग हो रही थी। इसी दौरान उनका पेट खराब हो गया था। डायरेक्टर ने कहा कि उस समय वहां लोकेशन ऐसी थी कि कई 100 किमी तक रेत के अलावा कुछ नजर ही नहीं आ रहा था। बस रेत और बड़े पत्थर ही वहां दिख रहे थे। लाइमस्टोन स्ट्रकचर के अलावा कुछ दिखना ही मुश्किल था।

Karan Johar

सुबह से ही उनका पेट खराब था और लूज मोशन लगे हुए थे। वो बड़ी उलझन में पड़ गए कि यहां तो कोई वॉशरूम ही नहीं है। ऐसे में वो शौच करने कहां जाएं। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि बड़े पत्थर के पीछे छिपकर ही शौच कर लेंगे। यहां किसी की नजर भी नहीं पड़ेगी और उनका काम भी हो जाएगा।

कर रहे थे शौच, अचानक हो गए शर्मिंदा

करण जौहर चुपचाप बड़े पत्थर के पीछे चले गए। वहां पर वो शौच करने लगे। उनको लगा था कि कोई उनको नहीं देखेगा क्योंकि वो पत्थर के पीछे छिपे हुए थे। अचानक ही आहट हुई और वो पीछे मुड़े तो शर्म से पानी-पानी हो गए। वहां करीब 20 लोग खड़े थे जो उनको शौच करते हुए देख रहे थे।

indian idol karan johar

करण ने बताया कि वहां हॉलीवुड का क्रू आया था जिसमें ये 20 लोग थे। वो लोग लोकेशन तलाश रहे थे कि अचानक मुझे देख लिया। उन लोगों ने फोटो खींचने के लिए कैमरा निकाला तो करण ने कहा कि मेरी थोड़ी इज्जत कीजिए, मैं एक फिल्म डायरेक्टर हूं। इसके बाद उन लोगों ने बात को माना और हंसते हुए वहां से चले गए।

Back to top button