दिलचस्प

चरस फूंकते हुए हुआ प्यार, प्रेमी-प्रेमिका दोनों को पसंद है गांजा, रचा ली शादी, अब ऐसी है लाइफ

कहते हैं प्यार कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। कुछ लोगों को शक्ल सूरत देखकर प्यार होता है तो कुछ को सामने वाले का हुनर, व्यक्तित्व और दिमाग देखकर इश्क हो जाता है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो सामने वाले की दौलत को देखकर प्यार करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कपल से मिलाने जा रहे हैं जिन्हें चरस की आदत के चलते एक दूसरे से प्यार हो गया। जब आप इस चरसी कपल की लव स्टोरी सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे।

जब एक चरसी को हुआ दूसरे चरसी से इश्क

38 साल के ब्रेन्नन और 31 साल की जेसिका आपस में लवर हैं। दोनों ही लॉस वेगास में रहते हैं। यहां मारिजुआना (गांजा) लीगल है। ब्रेन्नन और जेसिका दोनों ही एक नंबर के चरसी हैं। इनकी चरस की आदत ही इनकी लव स्टोरी के शुरू होने का कारण बनी। दोनों की पहली मुलाकात एक ऐप पर हुई। यह ऐप खासतौर पर चरस के शौकीन लोगों के लिए ही बनाई गई थी।

हाई देयर नाम की यह ऐप चरस के शौकीन लोगों की कम्युनिटी साइट है। ब्रेन्नन ने इस पर सबसे पहले प्रोफाइल बनाई थी। इसके एक साल बाद जेसिका ने भी यहां अपना अकाउंट खोल दिया था। दोनों ही टिंडर जैसी कॉमन ऐप से बोर हो गए थे। दोनों को अपने साथ चरस फूंकने वाले साथी की तलाश थी। ऐसे में जब दोनों इस साइट पर दोस्त बने तो चरस के टॉपिक से ही बात स्टार्ट हुई। फिर दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। साथ चरस भी पीने लगे।

प्यार से बात शादी तक जा पहुंची

एक साथ चरस लेते हुए कपल को कब प्यार हो गया पता ही नहीं चला। दोनों ने अपनी चरस की आदत को नए लेवल पर ले जाने का सोचा। वे इसे लेकर आए दिन नए-नए प्रयोग करने लगे। जेसिका पेशे से एक फ्रीलांसर कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्हें ब्रेन्नन के साथ चरस के कस लेना पसंद है। अपने प्यार को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। आज दोनों शादीशुदा कपल हैं। साथ में बेहद खुश हैं। शादी के बाद भी दोनों ने चरस पीना नहीं छोड़ा है। वह दिन रात साथ में इसे पीते हैं।

इनकी लव स्टोरी सुन लोग बड़े हैरान है। हमने पहले ये तो सुना था कि एक जैसी पसंद या आदत हो तो दो लोग जल्दी करीब आते हैं। लेकिन चरस की कॉमन आदत किसी को प्यार और शादी जैसी चीजों तक ले जाएगी, ये शायद पहली बार देखने को मिला है।

Back to top button