समाचार

तूफान ने मचाई तबाही, बच्चे ने लगाया दिमाग, 20 घंटे फ्रिज में छिपा रहा, देखें फिर क्या हुआ

सही समय पर, सही निर्णय लेने की क्षमता हर किसी में नहीं होती है। हालांकि जिसमे भी ये हुनर होता है वह लाइफ में बहुत तरक्की करता है। कभी-कभी तो अपनी लाइफ बचा भी लेता है। अब फिलीपींस (Philippines) की ये दिल दहला देने वाली घटना ही ले लीजिए। यहां एक 11 साल के बच्चे ने पूरे 20 घंटे फ्रिज में बिताए। वह भूस्खलन (landslide) आने पर जान बचाने के लिए फ्रिज में छिप गया था। इसके बाद जो हुआ वह जान हर कोई हैरान रह गया।

भूस्खलन से बचने को 20 घंटे फ्रिज में रहा बच्चा

दरअसल शुक्रवार को फिलीपींस के बेबे सिटी में एक बड़े लेवल पर मिट्टी का भूस्खलन हुआ। इससे सीजे जैस्मे नाम के लड़के के घर पानी भरा गया। घर में उसका परिवार भी था। अब जैसे ही कीचड़ का सैलाब उसके घर की ओर आने लगा, वह डर गया और जान बचाने के लिए तुरंत फ्रिज के अंदर बैठ गया। फिर उसने तूफान से जान बचाने के लिए लगभग 20 घंटे फिरज में ही बिताए।

इसके बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मेगी के बाद जो तबाही हुई उसे लेकर लेटे प्रांत में बचाव अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों को नदी किनारे एक टूटा हुआ रेफ्रिजरेटर दिखा। इसमें वे एक अच्छे को देख दंग रह गए। बच्चा फ्रिज के अंदर खराब हालत में था। हालांकि वह होश में था। उससे मुंह से जो पहला शब्द निकला वह था “मुझे भूख लगी है।”

बाहर आया तो ऐसी थी हालत

पुलिस अधिकारी जोनास एटिस ने बताया कि फ्रिज कीचड़ में फंसा हुआ था। हमने उसे किसी ताबूत की तरह बाहर निकाला। फिर 11 वर्षीय बच्चे को एक अस्थायी स्ट्रेचर पर शिफ्ट कर दिया। इस हादसे में बच्चे का एक पैर टूट गया। पहले उसका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर उसे अस्पताल भेजा गया। यहां उसके टूटे पैर का ऑपरेशन हुआ। अब बच्चे की हालत स्थिर है।

बच्चा जितना भाग्यशाली थी, अफसोस की उसका परिवार को ऐसा लक नहीं मिला। उसकी माँ और भाई अभी भी लापता है। वहीं उसके पिता इसके पहले एक अन्य भूस्खलन में मारे गए थे। कहा जा रहा है कि उसका 13 साल का भाई भी आपदा से बच गया था।

बताते चलें कि इस तूफान कि वजह से अकेले बेबे में करीब 200 गाँववाले घायल हो गए हैं। वहीं लगभग 172 लोगों की मौत हो गई। इस तूफान की वजह से 200 मिलियन से अधिक लोग इलाका छोड़ पलायन कर गए। वहीं बचाव दल अभी भी कीचड़ और मलबे में  लापता लोगों को खोज रहा है।

Back to top button