अध्यात्म

महंगी चीजें खरीदना पसंद करते हैं इस राशि के लोग, कमाई का बड़ा हिस्सा शॉपिंग पर उड़ाते हैं

शॉपिंग करना वैसे तो लगभग सभी को अच्छा लगता है। लेकिन वे यह खरीददारी कुछ समय के अंतराल पर करते हैं। पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके अंदर शॉपिंग का बड़ा कीड़ा होता है। इन्हें जब मौका मिलता है ये शॉपिंग पर निकल जाते हैं। यदि विंडो शॉपिंग से थक जाएं तो ऑनलाइन शॉपिंग करने लगते हैं। इनकी तगड़ी शॉपिंग के चक्कर में कई बार महीने का बजट भी गड़बड़ हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो हद से ज्यादा शॉपिंग करती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि के जातक शॉपिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन इनकी अच्छी बात ये है कि ये बहुत सोच समझकर शॉपिंग करते हैं। महीने का बजट अपनी शॉपिंग की वजह से नहीं बिगड़ने देते हैं। जिस चीज की इन्हें अधिक जरूरत होती है, उसकी शॉपिंग ज्यादा करते हैं। इनमें महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक शॉपिंग करती हैं।

सिंह राशि (Leo)

इस राशि के लोगों को ब्रांडेड चीजें ज्यादा पसंद आती हैं। ये जब भी टेंशन में होते हैं तो शॉपिंग कर अपना मूड सही करते हैं। कई बार तो ये अपनी आमदनी से भी अधिक पैसा खर्च कर देते हैं। इसका असर इनकी जेब पर पड़ता है। ये शॉपिंग कर लोगों के बीच दिखावा अधिक करते हैं। इनमें पुरुष और महिलाओं दोनों को खरीददारी का शौक होता है।

तुला राशि (Libra)

इस राशि के जातक लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। इन्हें महंगी और आलीशान चीजें अधिक पसंद नहीं आती है। फिर इसे हासिल करने के लिए ये बजट भी नहीं देखते हैं। इनमें अधिकतर लोगों के पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है। इसलिए ये शॉपिंग पर खूब पासा उड़ाते हैं। गाड़ी, मोबाइल, घर का इंटीरियर जैसी चीजें ये जल्दी-जल्दी चेंज करते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

ये जब भी बोर होते हैं तो सापिंग पर निकल जाते हैं। इस दौरान ये अच्छा खासा पैसा उड़ा देते हैं। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक चीजों और गैजेट्स का ज्यादा शौक होता है। वहीं इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना भी पसंद होता है। हालांकि ये जितना खर्च करते हैं उतना कमा भी लेते हैं। इसलिए इन्हें पैसों का अधिक टेंशन नहीं रहता है।

धनु राशि (Sagittarius)

ये लोग अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा शॉपिंग पर उड़ाते हैं। ये सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए शॉपिंग करना पसंद करते हैं। अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को महंगे गिफ्ट देते हैं। इन्हें फैशनेबल कपड़े, एसेसरीज, कॉस्‍मेटिक्‍स, गैजेट्स जैसी चीजें खरीदना पसंद होता है। ये सामान खरीदते समय बजट की परवाह नहीं करते हैं।

Back to top button