बॉलीवुड

बहुत स्मार्ट निकलीं टीवी की ये हसीनाएं, ऐशो आराम से जीने के लिए करोड़पतियों से कर ली शादी

कहते हैं टीवी पर हीरोइनों का करियर बहुत लंबा नहीं होता है। जब तक उम्र रहती है, तब तक खूब कमाई होती है। इसके बाद उम्र ढलते ही उनको काम मिलना बंद हो जाता है। काम मिलने पर तो हीरोइनें खूब मजे करती हैं। फिर जैसे ही काम पर ब्रेक लग जाता है, वैसे ही उनके जीवन में आर्थिक संकट शुरू हो जाते हैं।

ये कोई छिपी बात नहीं बल्कि हकीकत है। बॉलीवुड हो या टीवी, कई ऐसे केस भी देखे गए हैं जहां हीरोइनें पाई-पाई की मोहताज हो गईं। इसी वजह से हीरोइनें अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहती हैं। टीवी की कुछ हसीनाएं तो इतनी स्मार्ट निकलीं कि उन्होंने ऐशो आराम से जीने के लिए करोड़पति लड़कों को ही जीवनसाथी बना लिया।

लवी सासन

स्मार्ट टीवी एक्ट्रेस में सबसे पहला नाम लवी सासन का है। इनको आपने टीवी पर जरूर देखा होगा। छोटे-मोटे रोल करने के बाद इन्होंने कौशिक कृष्णमूर्ति नाम के लड़के से शादी कर ली है। वो करोड़पति है। कौशिक का बैंगलोर में रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है। वैसे दोनों की अरेंज्ड मैरिज हुई है।

स्मृति खन्ना

स्मृति खन्ना टीवी एक्ट्रेस हैं। कलर्स टीवी के सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में आपने इनको देखा है। इसके अलावा भी एक-दो शो में ये नजर आ चुकी हैं। इन्होंने करोड़पति परिवार के लड़के गौरव गुप्ता को अपना जीवनसाथी बना लिया। गौतम के पापा की पोस्ट प्रोडक्शन कंपनी है। इसके साथ ही वो फिल्मों में भी पैसा लगाते हैं।

आमना शरीफ

स्मार्ट हसीनाओं की लिस्ट में आमना शरीफ का भी नाम आता है। इनको भी आप टीवी शो में देख चुके हैं। ‘कहीं तो होगा’ इनका फेमस शो रहा है। आमना ने भी करियर में ढलान से पहले ही करोड़पति परिवार के अमित कपूर को पार्टनर बना लिया। अमित प्रोड्यूसर और फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वो एक बड़ी बिजनेस फैमिली से आते हैं।

नेहा मर्दा

बालिका वधू सीरियल तो आपने देखा ही होगा। उसनें गहना के किरदार से घर-घर फेमस हुई एक्ट्रेस नेहा मर्दा ही हैं। स्मार्ट हसीनाओं की लिस्ट में इनका भी नाम शामिल है। इन्होंने बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल को अपना हमसफर बना लिया। पटना के रहने वाले इनके पति भी करोड़पति हैं और बिहार में उनका अच्छा बिजनेस चलता है।

अंकिता भार्गव

अंकिता भार्गव ‘देखा एक ख्वाब’ शो में राजकुमारी उन्नति बनी थी। उन्होंने भी अपने लिए करोड़पति पति ही चुना है। उनकी शादी करण पटेल से हुई है। वैसे करण पटेल खुद भी एक एक्टर हैं। ‘ये हैं मोहब्बतें’ में उनको लीड रोल मिला था। एक्टर होने के साथ ही वो अपने पारिवारिक बिजनेस को भी संभालते हैं। उनका पैकेजिंग एंड एक्सपोर्ट का बिजनेस है।

अंकिता लोखंडे

होशियार हसीनाओं में अंकिता लोखंडे भी शामिल हैं। पवित्र रिश्ता शो से घर-घर फेमस हुईं अंकिता ने विक्की जैन से शादी की है। वो भी करोड़पति हैं। बिलासपुर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कोल वाशरीज इनकी ही हैं। इसके अलावा विक्की का परिवार रियल एस्टेट का बिजनेस भी करता है। उनके पास डेंटल कॉलेज भी है।

Back to top button