राशिफल

Rashifal 19 April: आज इन 3 राशियों के सभी अधूरे सपने होंगे पूरे, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा

हम आपको मंगलवार 19 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने के संकेत हैं। व्‍यावसायिक कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। वित्‍तीय पक्ष मजबूत रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की नजर अंदाजी भारी पड़ सकती है। मित्रों के साथ मस्‍ती भरे पल बिताएंगे। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। बड़ा फायदा भी सकता है। आपको दफ़्तर में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। खुद पर विश्वास रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अकेले लोगों को किसी का साथ मिल जाने के संकेत हैं। कुछ नया सीखने की इच्‍छा रहेगी। परिवार के सदस्‍यों की राय लेकर योजना बनाएं। कोर्ट केस परिणाम आपके पक्ष में आएगा। शत्रुओं से सावधान रहें। नौकरी में नई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। धन में वृद्धि के लिए आप में से कुछ लोग नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। राजकार्य में रुकावट आ सकती है।

hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्‍सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य के साथ काम पूरा करें। मन मुताबिक काम नहीं बन पा रहा है तो आजीविका के नए आयाम खोजने चाहिए। अटके धन की वसूली के लिए कठोर कदम उठाना होगा। आपको कुछ गलतफहमियां भी हो सकती हैं। कारोबार करने वालों के लिए समय कठिन हो सकता है, लेकिन निराश न हों, जल्द ही परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप बहुत हद तक व्यस्त रहेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा। ज़मीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आज पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना है। आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच समझ कर लगाएँ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जीवनसाथी से संबंध और भी मधुर होंगे। आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा। अनचाहे कार्यों के लिए खर्चों की लिस्ट आर्थिक हानि पहुंचा सकती है। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। किन्ही कारणों से दिनभर मूड ऑफ हो सकता है। नए परिचित अथवा नवीन सौदे चिंता का कारण बन सकते हैं। कोई आपके लिए आर्थिक रूप से समस्या खड़ी कर सकता है। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारी और प्रभावशाली लोगों की सलाह से मार्गदर्शन मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज आपके कामकाज की रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आज आपको किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। प्रातः काल पति-पत्नी संयुक्त रूप से श्री कृष्ण की उपासना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कारोबार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है।आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मायके से भी लाभ हो सकता है व अच्छे समाचार मिल सकते हैं। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आप नये काम करने की सोच सकते हैं। आपका सोशल मिडिया के जरिये आपका कोई नया दोस्त बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद न करें। आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। आज आपके पास अनुकूल परिस्थितियां होंगी और आपको सभी तरफ से लाभ प्राप्त होगा। अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। विवाद टालने का प्रयत्न करें। लेन-देन और निवेश के मामलों में नई प्लानिंग करेंगे। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।

Hanuman

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन और आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं. उनकी समस्या सुलझाने में मदद करें इससे आपको आने वाले दिनों में फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार की अपेक्षाओं पर खरें उतरेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें। कोई आपकी इमेज खराब कर सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपकी कोशिशें सफल रहेगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

विद्यार्थी वर्ग पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में लगन व उत्साह से कार्य कर पाएगा। आज के दिन करीबी रिश्तेदारों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। घर के सदस्यों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। आपके दुश्मन भी आपको परेशान कर सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

आपने Rashifal 19 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button