दिलचस्पसमाचार

थप्पड़ वाली दुल्हन: जयमाला में भड़क कर फेंक दी वरमाला, दूल्हे पर की थप्पड़ों की बरसात, देखें Video

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘थप्पड़ वाली दुल्हन’ बड़ी वायरल हो रही है। इस दुल्हन ने अपनी शादी वाले दिन कुछ ऐसा किया जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दुल्हन ने जयमाला के कार्यक्रम में दूल्हे को धड़ाधड़ कई थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान दुल्हन का गुस्सा सातवे आसमान पर दिखा। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह और भी अजीब और हैरान करने वाला था।

जयमाला में दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़

यह अनोखी घटना हमीरपुर जिले के ललपुरा थानां क्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव की है। यहां रहने वाले मनोहर अहिरवार ने अपनी बेटी का रिश्ता जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव के रहने वाले रविकांत अहिरवार से तय किया था। 17 अप्रैल रविवार को दोनों की शादी थी। बारात आने तक सबकुछ ठीक रहा। असली पंगे जयमाला में हुए। इस दौरान दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन को वरमाला पहनना चाही वह भड़क गई।

दुल्हन ने दूल्हे के साथ से वरमाला छीनकर फेंक दी। फिर उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। इसके बाद दुल्हन स्टेज से चली गई। यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दुल्हन की इस हरकत से लड़के वाले गुस्सा हुए। बहसबाजी लड़ाई-झगड़े में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई। कुछ लोग घायल भी हुए। ऐसे में मामले को शांत कराने पुलिस को आना पड़ा।

बुलानी पड़ी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई थी। उन्होंने किसी तरह बातचीत से दोनों पक्षों समझौता करवाया। इसके बाद शादी फिर से शुरू हो गई। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि आखिर दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ क्यों मारे थे। इसका जवाब पुलिस तो क्या दुल्हन के परिजन भी नहीं दे पाए हैं। बरहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग भी कमेन्ट कर मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “शादी हो भी गई होगी तो ये दोनो खुश नहीं रह पायेंगे। दूल्हा घर मे दुल्हन से बदला लेगा। लड़की का कोई हक नहीं था उसे थप्पड़ मारने का। फिर क्यों इस लड़की ने थप्पड़ मारा?” फिर दूसरे यूजर ने लिखा “शादी के बाद दूल्हे का क्या हाल करेगी दुल्हन यह तो भगवान ही जाने।” फिर एक ने कहा “जबरदस्ती की शादी में ऐसा ही होता है।”

एक अन्य यूजर लिखता है “ये एक गंभीर मामला है। दूल्हे का इस तरह मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। जब शादी ही नहीं करनी थी तो लड़की को पहले ही मना कर देना था।” एक और शख्स बोला “लगता है दुल्हन को अचानक बॉयफ्रेंड की याद आ गई।” फिर एक ने मजे लेकर लिखा “उत्तर प्रदेश में हर चीज एक्शन के साथ होती है।” एक और कमेन्ट आता है “नई उमर की नई फसल, घर में दिये गऐ संस्कारों का प्रदर्शन कर रही है”

देखें वीडियो

Back to top button