बॉलीवुड

सिर्फ आलिया नहीं, बहन रिद्धिमा को भी रणबीर ने उठाया था गोद में, सामने आई अनदेखी तस्वीर

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के चर्चे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। फैंस में भी इस कपल की शादी को लेकर अभी तक उत्साह बना हुआ है। ऊपर से पल-पल पर रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ी नई तस्वीरें भी आ रही है। ये चीज फैंस को और दीवाना बना रही है। अब इसी कड़ी में रणबीर की शादी की एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसे देख फैंस हैरान रह गए। इस तस्वीर में रणबीर अपनी बहन रिद्धिमा को गोद में उठाते दिखाई दे रहे हैं।

ये तो सभी जानते हैं कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल को शादी के हमेशा-हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों ने ये शादी अपने ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में की। इस शादी में मुश्किल से 30 से 40 मेहमान ही आए थे। मतलब इस सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया था। मेहमानों में अधिकतर रणबीर-आलिया के करीबी रिश्तेदार और खास दोस्त शामिल थे।

रणबीर ने बहन को उठाया गोद में

रणबीर की बहन रिद्धिमा अपने भाई की शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आई। वह शादी में शामिल होने के लिए पहले ही दिल्ली से मुंबई आ गई थी। रणबीर की शादी के लिए रिद्धिमा ने तगड़ी शॉपिंग कर रखी थी। उन्होंने भाई की शादी में एक से बढ़कर एक खूबसूरत कपड़े पहने। हर किसी की निगाहें रिद्धिमा पर थी। वहीं कुछ ने तो उनकी तारीफ करते हुए ये तक बोल दिया कि वे दुल्हन आलिया से भी ज्यादा हसीन लग रही थी।

इस बीच रणबीर और रिद्धिमा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणबीर ने डांस और मस्ती करते हुए अपनी बहन रिद्धिमा को गोद में उठा लिया। तस्वीर में दोनों भाई बहन बड़े खुश दिखाई दिए। इन्हें देखकर ही लगता है कि दोनों के बीच कितनी शानदार बॉन्डिंग है। इस तस्वीर को खुद रिद्धिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है। फैंस भी तस्वीर पर बहुत प्यार लूटा रहे हैं।

आलिया संग भी कर चुके हैं ऐसी हरकत

वैसे रणबीर सिर्फ रिद्धिमा को ही नहीं बल्कि आलिया भट्ट को भी शादी में गोद में उठा चुके हैं। शादी खत्म होने के बाद रणबीर और आलिया ‘वास्तु’ से बाहर निकलर कर मीडिया से रूबरू हुए थे। इस दौरान रणबीर ने जोश-जोश में आलिया को गोद में उठा लिया था। रणबीर की इस हरकत के लिए खुद आलिया भी तैयार नहीं थी। इसलिए जब उन्होंने ऐसा किया तो वह भी हैरान रह गई। इसके बाद रणबीर उन्हें उठाकर वापस अपने घर ले गए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इसके अलावा शादी में भी कई ऐसे मौके आए जब रणबीर और आलिया एक दूसरे की बाहों में आए। खासकर मेहंदी सेरेमनी में दोनों ने बहुत मस्ती की। फिलहाल फैंस को कपल के हनीमून पर जाने का इंतजार है। वे वहाँ की तस्वीरें देखने को बेताब हैं।

Back to top button