बॉलीवुड

अब घर में आलिया का हुक्म चलेगा या नीतू का? नई बहू के आते ही सास ने खुद खोल दिया राज

बॉलीवुड की जिस फैट वेडिंग का लंबे समय से इंतजार हो रहा था, वो हो चुकी है। 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने कपूर खानदान के वास्तु घर में सादगी के साथ शादी कर ली। इस शादी का गवाह बनने के लिए गिने चुने मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। सभी ने आशीर्वाद भी दिया।

neetu kapoor nora new show

आलिया अब सिर्फ रणबीर की पत्नी ही नहीं बल्कि नीतू कपूर की नई बहू भी हैं। वो अपने ससुराल में आ भी चुकी हैं। उनके घर पर आने के बाद सबसे बड़ा सवाल है कि अब घर पर सास का हुक्म चलेगा या बहू का। इस सवाल का जवाब खुद नीतू कपूर ने दे दिया है। उन्होंने इस राज से खुद ही पर्दा हटा दिया है।

चूड़ा सेरेमनी नहीं हो सकी पूरी

कपूर खानदान के हिसाब से आलिया-रणबीर की शादी वैसे तो पंजाबी रीति रिवाज से हुई। सभी रस्मों को किया गया लेकिन एक रस्म नहीं हो सकी जिसको कैंसिल करना पड़ा। ये रस्म चूड़ा सेरेमनी है जो पंजाबी शादियों में जरूरी मानी जाती है। हालांकि इस रस्म को आलिया चाहते हुए भी नहीं निभा सकीं।

असल में उनको हॉलीवुड में एक फिल्म की शूटिंग करनी है। इसके लिए उनको जल्द ही विदेश जाना है। ऐसे में वो चूड़ा रस्म को पूरा नहीं कर सकती हैं। एक बार चूड़ा पहनने के बाद कम से कम 40 दिनों तक इसे उतार नहीं सकते हैं। अपशगुन से बचने की वजह से आलिया ने इस रस्म को पहले ही मनाने से इनकार कर दिया।

शादी को लेकर अंत तक बना रहा सस्पेंस

रणबीर और आलिया की शादी को लेकर अंत तक सस्पेंस बना रहा। मीडिया को भी खबर नहीं हो रही थी कि आखिर शादी 13 को है या 14 अप्रैल को। नीतू कपूर ने शादी के सारे इंतजाम कर लिए थे लेकिन इस खबर को बाहर नहीं आने दिया। आखिरी समय पर खबर मिली कि शादी 14 अप्रैल को होने जा रही है।

ranbir kapoor and alia bhatt

इसी के बाद मीडिया का जमावड़ा वास्तु में लग गया। यहां रणबीर और आलिया ने शादी की। विवाह का गवाह बनने के लिए बॉलीवुड के सितारे वहां मौजूद थे। अंबानी परिवार भी उनको आशीर्वाद देने पहुंचा था। बेहद सादगी के साथ दोनों की शादी हुई। इसके बाद आलिया और रणबीर मीडिया के सामने भी आए थे।

जानें ससुराल में किसका चलेगा हुक्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बहू आलिया ससुराल में तो आ गई हैं। अब सवाल उठता है कि घर में अब किसका हुक्म चलने वाला है। सास नीतू कपूर का या बहू आलिया भट्ट का। इसका जवाब खुद नीतू कपूर ने दे दिया है। उनसे इस बारे में करण कुंद्रा ने सवाल किया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से जो जवाब दिया, वो आपका दिल जीत लेगा।

neetu kapoor nora new show

नीतू इस समय डांस दीवाने जूनियर शो को जज कर रही हैं। यहीं पर होस्ट करण ने उनसे पूछा था कि घर पर किसका हुक्म चलेगा। इसपर नीतू कपूर ने कहा कि सिर्फ बहू का। वो बोलीं कि मैं चाहती हूं कि घर पर अब बहू आलिया का ही हुक्म चले। नीतू के इस जवाब पर सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।

Back to top button