समाचार

सेक्स का शौकीन युवक, 50 लड़कियों से शारीरिक संबंध, गर्लफ्रेंड निकली कॉलगर्ल तो कर दिया ये कांड

राजस्थान से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसे युवक को पुलिस ने पकड़ा है जो सेक्स करने का आदी था। उसका काम सिर्फ भोली-भाली लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उनसे सेक्स करना था। वो लड़कियों को धोखा दिया करता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बना लिया करता था।

सबसे हैरानी की बात है कि ये आरोपी युवक लड़कियों को सेना का अफसर बनकर फंसाता था। इसके बाद उनके साथ सेक्स करता और जब मन भर जाता तो छोड़ देता था। फिर वो किसी दूसरी लड़की को तलाशता था औ उसके साथ भी वही करता था। हालांकि अपनी गर्लफ्रेंड के चक्कर में खुद फंस गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान के जयपुर से सामने आया केस

सेक्स के शौकीन युवक से जुड़ी खबर राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई है। यहां एक आरोपी युवक की करतूत सुनकर आप भी हैरान हुए बिना नहीं रह सकेंगे। सिर्फ 35 साल की उम्र में ये आरोपी 50 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका था। इसका खुलासा खुद उसने ही पुलिस के सामने किया।

एक मर्डर केस में पुलिस उसको काफी समय से तलाश कर रही थी। आखिरकार वो पकड़ में आ गया और पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम विक्रम है और वो हत्या के जुर्म में आरोपी है। उसको भिवाड़ी से पकड़ा गया है। उसके बैग की तलाशी ली गई तो वहां खड़े पुलिसवाले भी हैरान रह गए।

अपनी प्रेमिका की कर दी थी हत्या

आरोपी विक्रम उर्फ मिंटू को पुलिस ने उसकी ही प्रेमिका की हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वो काफी दिनों से छिप कर रह रहा था। अचानक उसके भिवाड़ी में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। विक्रम जिस लड़की के साथ लिव इन में रहता था, उसी की हत्या का आरोप उसके ऊपर लगा है।

पुलिस ने बताया कि विक्रम और रोशनी एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया था। दोनों ने शादी नहीं की थी बस जयपुर में लिव इन में रह रहे थे। अचानक एक दिन विक्रम ने रोशनी की तकिया से दम घोंटकर हत्या कर दी। मर्डर करने के बाद वो वहां से फरार हो गया।

इस वजह से की हत्या

विक्रम को जब पुलिस ने पकड़ा और पूछताछ की तो उसने कई खुलासे किए। उसने बताया कि उसका प्रेमिका रोशनी कॉलगर्ल थी। दोनों की मुलाकात एक होटल में हुई थी। वो नहीं चाहता था कि वो ये काम करे। एक रात वो ग्राहक के पास जाने लगी तो उसने जाने से रोका लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उसने गुस्से में उसको तकिया से मुंह दबाकर मार डाला।

वहीं पुलिस को उसने बताया कि वो अबतक 50 से ज्यादा लड़कियों के साथ सेक्स कर चुका है। वो कई आयकर अफसर तो कभी सेनाधिकारी बनकर युवतियों को फंसा लेता था। इसके बाद उनके साथ शारीरिक संबंध कायम कर खिसक लेता था। फिलहाल पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है और मामला की जांच में जुटी हुई है।

Back to top button