बॉलीवुड

बेटी की शादी में दामाद से गले लगकर खूब रोए महेश भट्ट, नहीं होने दी ऋषि कपूर की कमी महसूस

एक पिता के लिए उसकी बेटी सबकुछ होती है। ऐसे में जब उसकी शादी होती है और वह विदा होकर पराए घर जाती है तो पिता बड़ा भावुक हो जाता है। वह अकेला पड़ जाता है। घर सुना सा लगने लगता है। फिर वह अपने दामाद से बस यही उम्मीद रखता है कि वह उसकी बेटी का जीवनभर अच्छे से ख्याल रखे। बस ऐसे ही कुछ जज़्बात आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी के दौरान महेश भट्ट के अंदर भी उमड़े।

 

ranbir kapoor and alia bhatt

भावुक हुए महेश भट्ट, दामाद को लगाया गले

गौरतलब है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते गुरुवार 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस बीच आलिया के पिता महेश भट्ट की अपने दामाद रणबीर कपूर संग एक खास तस्वीर सबका ध्यान आकर्षित कर रही है। इस तस्वीर में महेश भट्ट दामाद रणबीर को गले लगाकर भावुक होते दिखाई दे रहे हैं।

यह वह मोमेंट है जब महेश ने अपनी बेटी आलिया का हाथ रणबीर के हाथों में दिया। इस दौरान वे थोड़ा इमोशनल हो गए। ऐसे में उन्होंने रणबीर को कसकर गले लगा लिया। वहीं रणबीर के चेहरे पर इस दौरान मुस्कान दिखी। जो यह कह रही थी कि मैं आपकी बेटी का हमेशा ख्याल रखूंगा। महेश भट्ट की यह तस्वीर फैंस को बड़ी पसंद आ रही है।

पूजा भट्ट ने शेयर की तस्वीर

इस बात में कोई शक नहीं कि आलिया की विदाई भट्ट परिवार के लिए आसान नहीं रही होगी। हमेशा हंसती, बोलती चुलबुली सी आलिया के जाने से उनका घर सुनसान हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेश भट्ट और रणबीर की ये खूबसूरत तस्वीर उनकी बेटी पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “शब्दों की जरूरत किसे है, जब आप दिल से सुन और बोल सकते हैं।” पूजा ने इस तस्वीर के साथ आलिया भट्ट को भी टैग किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)


इसके पहले पूजा ने एक और तस्वीर साझा की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि कैसे महेश भट्ट ने अपने हाथों पर रणबीर और आलिया के नाम की मेहंदी रचाई है। महेश भट्ट की ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हुई थी। शादी में भट्ट परिवार के अलावा कपूर खानदान भी काफी एक्टिव रहा। इस दौरान करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, रणधीर कपूर समेत नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी भी दिखे।

बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ 30 लोग ही आए थे। हालांकि इनका वेडिंग रिसेप्शन होगा या नहीं इस बात को लेकर चीजें स्पष्ट नहीं है। अभी इसकी डेट को लेकर कपूर परिवार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Back to top button