बॉलीवुड

सिर्फ आलिया ही नहीं महेश भट्ट ने भी लगाई रणबीर के नाम की मेहंदी, देखकर खुशी से झूम उठे फैंस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। कपल ने 14 अप्रैल को अपने घर ‘वास्तु’ में 7 फेरे लिए। ये शादी पंजाबी रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई। इस शादी में सिर्फ 40 से 50 लोग ही शामिल थे। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इस बीच रणबीर के ससुर यानि आलिया के पापा महेश भट्ट की हाथों की मेहंदी सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

महेश भट्ट ने लगाई बेटी-दामाद के नाम की मेहंदी

आलिया, महेश भट्ट की दूसरी बीवी सोनिया राजदान की बेटी है। वे आलिया से बहुत प्यार करते हैं। हर पिता की तरह उन्हें भी बेटी की शादी को लेकर बहुत उत्साह था। इस दौरान उन्होंने आलिया और अपने दामाद रणबीर के प्रति अनोखे अंदाज में प्रेम भी जाहीर किया। महेश भट्ट ने अपने हाथों में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नाम की मेहंदी लगाई।

आमतौर पर लड़की के पिता हाथों में मेहंदी कम ही लगवाना पसंद करते हैं। यदि लगवाते भी हैं तो ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब वह अपने दामाद का नाम हाथों पर लिखवाते हैं। लेकिन महेश भट्ट ने अपने हाथ पर रणबीर के नाम की मेहंदी लिखवा सबका दिल जीत लिया। उनके हाथों की इस मेहंदी को बेटी पूजा भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

पूजा भट्ट ने शेयर की तस्वीर

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि महेश भट्ट ने एक हाथ पर रणबीर तो दूसरे में आलिया लिखवा रखा है। उनकी ये मेहंदी भले सिंपल और छोटी सी हो, लेकिन इसमें छिपा संदेश बहुत बड़ा है। इस पोस्ट को साझा करते हुए पूजा भट्ट ने कैप्शन में लिखा “सितारों में लिखा है, हमारे पिता की हथेलियों पर लिखा है, दिलों पर उकेरा, जीवन और आगे के लिए।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)


महेश भट्ट की ये मेहंदी फैंस को बड़ी पसंद आ रही है। वह इस पर कमेंट्स कर प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही सुंदर मेहंदी है।” फिर दूसरे ने लिखा “बेटी और दामाद को इससे बड़ा तोहफा नहीं मिल सकता।” वहीं एक कमेन्ट आता है “महेश भट्ट से ये उम्मीद नहीं थी। वे हमेशा गाली खाने वाले काम करते हैं। लेकिन आज दिल जीत लिया।”

बताते चलें कि आलिया ने अपनी शादी में अधिकतर आउटफिट सब्यसाची और मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए पहने थे। रणबीर ने भी सब्यसाची की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी थी। इसके अलावा आलिया की मम्मी सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट के लिबास भी इन्हीं ने डिजाइन किए थे। महेश भट्ट बेटी की शादी में कभी खुश तो कभी भावुक दिखाई दिए।

Back to top button