बॉलीवुड

हाथ में कैची पकड़ नाई बन गए सलमान खान, किया ऐसा हेयरकट कि शख्स हो गया गंजा – Video

सलमान खान बॉलीवुड में बड़ा नाम है। उनके पास 2300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। बॉक्स ऑफिस पर सलमान की हर फिल्म करोड़ों का बिजनेस करती हैं। वहीं भाईजान हर फिल्म के लगभग 60 करोड़ रुपए बतौर फीस भी ले लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड को प्रमोट कर भी वह बहुत पैसा कमाते हैं। सलमान के कई बिजनेस भी चलते हैं। वहां से भी पैसा आता है। लेकिन इन सबके बावजूद सलमान की लाइफ में एक पल ऐसा भी आया जब वह लोगों के बाल काटने पर मजबूर हो गए।

हमने सलमान को पुलिस वाले से लेकर रॉ एजेंट तक कई बड़े और दमदार किरदार निभाते देखा है। वहीं रियल लाइफ में भी भाईजान बड़े दबंग नजर आते हैं। लेकिन आज हम आपको सलमान का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जहां वे लोगों की हेयर कटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। तो आखिर ऐसा क्या हुआ जो सलमान एक्टिंग छोड़ नाई बन गए। लोगों के बाल काटने लगे? चलिए जानते हैं।

नाई बन गए सलमान खान

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों सलमान खान का एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान एक साधारण शख्स के बाल काटते नजर आ रहे हैं। हालांकि वे इसमें अच्छे नहीं हैं। वह शख्स के इतने अधिक बाल काट देते हैं कि वह गंजा ही हो जाता है। सलमान की यह हेयरकटिंग स्टाइल देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

इतनी खराब हेयरस्टाइल करने के बावजूद सलमान शख्स से बाल काटने के पैसे मांगते हैं। अब शख्स भी फटाक से सलमान के हाथ में 100 रुपए थमा देता है। हालांकि ये देख सलमान हैरान रह जाते हैं। उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि इस काम के सच में पैसे मिल जाएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ये पूरा मजरा क्या है? आखिर सलमान लोगों के बाल क्यों काट रहे हैं।

इसलिए काटे फैन के बाल

दरअसल यह वीडियो साल 2014 का है। तब सलमान ने एक चैरिटी इवेंट किया था। इसमें उन्होंने अपने फैंस के बाल काटे थे। इस दौरान उन्होंने बहुत मस्ती मजाक किया था। इस इवेंट से हुई कमाई को जरूरतमंद लोगों में बांटा गया था। सलमान चैरिटी करने में बहुत यकीन रखते हैं। उनके नाम से कई एनजीओ भी चलते हैं। वे अक्सर पैसे दान-धर्म में खर्च करते रहते हैं।


सलमान को इस तरह लोगों के बाल काटता देख फैंस भी मजे लेने लगे। एक यूजर ने कहा “देखना भाई कहीं कान मत काट देना।” फिर दूसरे ने कहा “अरे रे, सलमान के कितने बुरे दिन आ गए। अब लोगों के बाल भी काटना पड़ रहे हैं।” फिर एक ने कहा “साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दबदबे के बाद सलमान को यही काम शुरू कर देना चाहिए। अब उनकी फिल्म और अभिनय में कोई दम नहीं रहा।”

Back to top button