दिलचस्प

400 रुपये में मिल रहा पोर्टेबल AC, गर्मी में रखेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, बिजली का बिल भी आएगा कम

गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। अभी से भयंकर गर्मी पड़ रही है। आने वाले समय में और भी गर्मी बढ़ने वाली है। ऐसे में लोगों का पसीने से बुरा हाल है। पंखा चलाओ तो वह भी बहुत गरम हवा फेंकता है। वहीं हर किसी के लिए AC खरीदना संभव नहीं होता है। यदि खरीद भी लो तो बिजली का बिल बहुत आ जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस समस्या का बहुत ही सस्ता और नायाब हल बताने जा रहे हैं।

गर्मी में काम का है Mini Portable AC

दरअसल इन दिनों मार्केट में Mini Portable AC बड़े पॉपुलर हैं। इन्हें आप AC का छोटा रूप भी समझ सकते हैं। ये दिखने में भले छोटे हो, लेकिन आपको ठंडक भरपूर पहुंचाते हैं। इनकी सबसे खास बात ये होती है कि इनकी कीमत भी बहुत कम होती है। एक मिडिल क्लास शख्स इसे आसानी से खरीद सकता है। इतना ही नहीं इसे चलाने में बिजली की खपत भी लगभग न के बराबर होती है। मतलब महंगे बिजली के बिल से भी छुटकारा मिल जाता है।

मार्केट में इन दिनों गर्मी के सीजन में इस तरह के पोर्टेबल कूलिंग डिवाइस की मांग भी काफी बढ़ रही है। ये डिवाइस साइज़ में इतना बड़ा नहीं होता है, ऐसे में इसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना बहुत आसान होता है। इसे आप अपनी स्टडी टेबल पर या बेड के पास रख सकते हैं। जो लोग दिनभर एक जगह बैठकर काम करते हैं उनके लिए ये बहुत अच्छी चीज है। वहीं किचन की गर्मी में काम करने वाली महिलाओं के लिए भी ये कमाल की चीज है।

इतनी है कीमत

मिनी पोर्टेबल एसी को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 400 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक होती है। ये अलग शेप व डिजाइन में आते हैं। ये दिखने में भी बेहद आकर्षक, मॉडर्न और कूल लगते हैं। इनका रूम को ठंडा कनरे का तरीका बाकी एसी से काफी अलग होता है। इन्हें चलाने के लिए ड्राई आइस या फ्रिज के ठंडे पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये मिनी पोर्टेबल एसी आपके पूरे कमरे को बड़े एसी जैसा ठंडा तो नहीं करेगा, लेकिन यदि आप इसे अपने पास रखें तो ये आपक ठंडक जरूर देगा। मतलब ये किसी एक इंसान को ठंडक पहुंचाने के लिए सही डिवाइस है। हालांकि यदि आप एकसाथ 2-4 लोगों ठंडक पहुंचाना चाहते हैं तो आपको बड़े एसी या कूलर में इन्वेस्ट करना होगा।

Back to top button