दिलचस्प

दुल्हन ने तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा,दूल्हे की मांग में भरा सिंदूर, कन्यादान के साथ हुआ कुंवरदान

भारत में अधिकतर शादियां पूरे रीति रिवाजों के साथ ही होती है। यहां तक कि आज के मॉडर्न जमाने के युवा भी इन रीति रिवाजों को बड़े शौक से करते हैं। यह रीति रिवाज सदियों से चले आ रहे हैं। इनमें कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। बहुत थोड़े बहुत छोटे मोटे बदलाव लोग अपनी सहूलियत से करते रहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जो इन रीति रिवाजों को एक अलग ही लेवल पर ले गई।

दुल्हन ने भरी दूल्हे की मांग

आप सभी ने शादी में दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने का रिवाज देखा और सुना होगा। अक्सर यही देखा जाता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी दिखाने जा रहे हैं जहां एक दुल्हन ने अपने दूल्हे की मांग भर दी। इतना ही नहीं उसने लड़के के माता-पिता को ‘कन्यादान’ की तर्ज पर ‘कुंवरदान’ करने को भी कहा। हद तो तब हो गई जब दूल्हा भी दुल्हन की तरह घर से विदा होते समय पीछे चावल फेंकता नजर आया।

ये सारी रस्मों के बारे में सुनकर आपका दिमाग चकरा गया होगा। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर दुल्हन के साथ ये दूल्हे ने भी इन रस्मों को क्यों निभाया? दरअसल इसका खुलासा खुद दुल्हन फलाषा ने किया है। उसने बताया कि वह लिंग समानता (Gender Equality) में यकीन रखती है। उसका मानना है कि पुरुष और महिला दोनों बराबर है और उन्हें सबकुछ मिल-बांटकर करना चाहिए।

इसलिए किया रीति-रिवाजों में बदलाव

फलाषा पेशे से एक हेल्थ सिस्टम रिसर्चर है। उन्होंने हाल ही में शिव वर्मा से शादी रचाई है। वह अपनी शादी को प्रगतिशील रखना चाहती है। एक टिपिकल ब्राइड नहीं बनना चाहती है। इसलिए रीति रिवाजों में बदलाव करना चाहती है। हालांकि दुल्हन की इस अनोखी शादी पर लोगों का मिक्स रिएक्शन आ रहा है। जहां एक तरफ कुछ लोगों को दुल्हन की ये नई सोच पसंद आई तो वहीं दूसरी ओर कुछ रीति रिवाजों में बदलाव करने को लेकर भड़क गए।

लोगों का कहना है कि इतने नाटक करने से अच्छा था आप कोर्ट मैरिज ही कर लेते हैं। सदियों से चली आ रही परंपरा को बदलना ठीक नहीं है। वहीं कुछ ने दुल्हन का पक्ष लिया और कहा कि लिंग समानता को लेकर आपकी सोच सही है। वैसे आप इस पूरे मामले पर क्या रात रखते हैं हमे ये वीडियो देख जरूर बताएं।

दूल्हे की मांग में सिंदूर भरती दुल्हन


विदाई में चावल फेंकता दूल्हा

Back to top button