राशिफल

Rashifal 13 April: आज इन 6 राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है

हम आपको बुधवार 13 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 April 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन बुरी संगत वालों और कोर्ट कचहरी से दूर रहें। किसी लंबे सौदे के लिए जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। दोस्तों का व्यवहार थोड़ा अजीब भी हो सकता है। आज कुछ छोटी-मोटी घटनाएं आपके सामने आएंगी, जिनसे आपको दो-चार होना पड़ सकता है। अपने मित्र के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्राएं हो सकती हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी से उधार ले रखा है तो उसे पहले लौटाने का प्रयास करें, ताकि आर्थिक रूप से उसे संकट न हो। कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यापार में आपको भारी धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय वरिष्ठों से मार्गदर्शन अवश्य लेना चाहिए। आपको नए व्यापार एवं व्यवसाय से लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज पूरे दिन शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आज उच्चधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। अपने और दूसरों के अनुभवों से सीखें इससे आपको नया दृष्टिकोण तलाशने और कार्य करने में मदद मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बाहरी खान-पान से बचें। मध्याह्न के बाद अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। जो लोग जमींदार है उन्हें आज काफी फायदा होने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने के लिए लोन के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे, जल्द सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को अच्छे कॉलेज में प्रवेश का उपहार मिल सकता है। विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। हेल्थ में सजगता रखनी होगी, बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा लेना ठीक नहीं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपका दिन आज दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ मौज-मस्ती में गुजारेगा। शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। दोस्त और प्रेमी के कारण आपको त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अगर आप समय का सही उपयोग करेंगे तो कोई बड़ा काम निपट सकता है। पूर्व निर्धारित कार्य में विलंब होने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन संबंधित कार्य को लेकर किसी से तकरार हो सकती है। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में उन्नति करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी तथा शिक्षा में रोजगार के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त होगी। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सहकर्मियों का मनमाने आचरण के कारण क्रोध आएगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आज प्रॉपर्टी में मिले-जुले असर के बावजूद प्रोफेशन और आर्थिक मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ानी होगी। योजनाओं में व्यवहारिता को इग्नोर न करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने काम से संबंधित यात्रा की तैयारी करेंगे। ये यात्रा आपको सफलता दिलाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप गहरी सोच में डूबे रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही दिखाएंगे अथवा इच्छा शक्ति की कमी रहने से कार्य हानि भी हो सकती है। मन चंचल रहने पर भी हास्य परिहास से आस-पास का वातावरण हल्का करने की क्षमता रहेगी। आज अपने सहयोगी की मदद से पेशे में प्रगति के रास्ते खोल सकते हैं। किसी काम को लेकर परिवार के लोगों की राय आपके लिए बेहतर रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका नए लोगों से परिचय हो सकता है जिनसे आप का फायदा होगा। राजनैतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार की संभावना है। आपमें से कुछ को आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। पुराना पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी के दौरान सहजता महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें। मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिलने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। महिलाओं को भावनात्मक प्रकोपों से बचने का प्रयास करना चाहिए। फिजूलखर्ची के कारण आज आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आमदनी बढाने के लिए अतिरिक्त जरिए का रास्ता तलाश किए जाने की संभावना है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। खराब आर्थिक स्थिति के कारण कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को रोकना होगा। शाम को अपने जीवनसाथी के साथ मूवी या डिनर करने से आपको एक सुकून और अद्भुत मूड मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपनी खुशियों को दूसरों के साथ साझा करें इससे आपकी सेहत को बेहतर होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम हो सकता है जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज आप अपनी जिंदगी को बदलना चाहेंगे। आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको निराशा भी हो सकती है।

आपने Rashifal 13 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 April 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button