समाचार

होटल में लडकियां मिली ऐसी हालत में, छापा मारने पहुंची पुलिस देखकर हो गई शर्म से पानी-पानी

बिहार से चौंकाने वाली खबर देखने को मिली है। यहां एक होटल में गंदा काम हो रहा था। सबसे हैरानी की बात है कि दलालों ने इस काम में नाबालिग लड़की को भी झोंक दिया था। पुलिस जब सूचना पर इस होटल में छापा मारने पहुंची तो अंदर का नजारा देखकर हैरान हो गई। नाबालिग लड़की वहां आपत्तिजनक अवस्था में मिली।

पुलिस ने जब छापा मारा तो एक युवक भी उस लड़की के साथ मिला। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नाबालिग लड़की के परिजनों को भी थाने पर बुलाकर उनसे पूछताछ हो रही है। इस होटल को फिलहाल सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

बांका जिले में हो रहा था गंदा काम

बिहार के बांका जिले में ये गंदा काम हो रहा था। यहां पुराने बस स्टेंड के नजदीक ठाकुर क़ॉम्पलेक्स है। इस कॉम्पलेक्स में मौजूद होटल में ही जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस को कई बार इसकी सूचना मिल चुकी थी। हालांकि पुलिस पहले सबूत जुटा रही थी। जब पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गए तब छापा मारा गया।

sex racket

पुलिस जब टीम के साथ होटल में छापा मारने पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। होटल में घुसते ही पुलिस को नाबालिग लड़की के साथ एक युवक मिला। दोनों ही आपत्तिजनक अवस्था में मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को ही पकड़ लिया। वहीं दो अन्य युवक बाहर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। उनको भी हिरासत में ले लिया गया।

ऐसे होती थी रूम की बुकिंग

पूछताछ में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी पता लगी। आरोपियों ने बताया कि यहां रूम घंटों के हिसाब से मिलता था। आधे घंटे के लिए 300 रुपये देने होते थे। होटल बुक करवाने पर सेक्स की सेवा दी जाती थी। सारी डीलिंग फोन पर ही हुआ करती थी। पहले ग्राहक को तय कर लिया जाता था।

sex racket

ग्राहक तय होने के बाद लड़की को होटल बुलाया जाता था। इसके बाद कस्टमर को कॉल जाती थी। उसके पहुंचने पर दलाल उससे मोटी रकम वसूल लेते थे। फिर ग्राहक को होटल के अंदर लड़की के साथ भेज दिया जाता था। सेक्स रैकेट शहर के बीचोबीच आराम से चलाया जा रहा था।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने होटल से जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें होटल संचालक का बेटा चंदन कुमार भी है। वहीं अमरपुर में रहने वाले छोटू कुमार, बड़ी ढाका में रहने वाले सोहित कुमार, कुशाहा गांव के निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां काफी समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

SEX RACKET

इस बारे में थानाध्यक्ष शंभू यादव ने भी जानकारी दी। वो बोले कि जैसे ही पुलिस होटल के अंदर घुसी, वहां लड़के और लड़कियां भागने लग गए। उन सभी को दबोचा गया। एक लड़की नाबालिग निकली तो उसके लिए परिवार के लोगों को थाने पर बुलाया गया। बाकी सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं नाबालिग से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button