समाचार

विधवा चाची को था एड्स, नाबालिग भतीजे को ले गई अपने गांव और जान बूझकर बना लिए शारीरिक संबंध

उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस खबर को जानने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या कोई चाची अपने भतीजे के साथ ऐसा भी कर सकती है। चाची और भतीजे का रिश्ता इतना पवित्र समझा जाता है। इसके बाद भी एड्स पीड़ित चाची ने जो किया वो बेहद हैरान करने वाला है।

चाची की ये करतूत इस समय पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई चाची की इस हरकत पर हैरानी जता रहा है। चाची एड्स से संक्रमित थी। इसके बाद उसने अपने नाबालिग भतीजे के साथ ऐसा काम कर दिया जो सोचकर ही हैरानी होती है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।

रुद्रपुर से सामने आई है यह घटना

एड्स से संक्रमित चाची की यह चौंकाने वाली घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले से सामने आई है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना इलाके में 23 साल की महिला रहती है। उसके पति को कुछ समय पहले एड्स हो गया था। बीमारी के बाद उसकी मौत हो गई थी। बाद में पता लगा कि महिला को भी एड्स का संक्रमण हो चुका है।

महिला के जेठ का लड़का जो नाबालिग है। वो महिला से घुला मिला हुआ था। 15 साल के नाबालिग भतीजे को चाची ने अपनी बातों में फंसा लिया। भतीजा भी कम उम्र का होने की वजह से बहक गया और चाची की बातों में आ गया। इसके बाद उसने भतीजे को शारीरिक संबंध बनाने के लिए राजी कर लिया।

पूरनपुर में दोनों ने बनाए संबंध

चाची का गांव पीलीभीत के पूरनपुर में पड़ता है। उसने योजना बनाई और अपने भतीजे को पहले पूरनपुर भिजवा दिया। इसके बाद खुद भी गांव चली गई। वहां पर उसने भतीजे को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। हालांकि लड़के को नहीं पता था कि उसकी चाची को एड्स की बीमारी है। फिर जब वो रुद्रपुर आया तो वहां भी उसके साथ संबंध बनाए।

हालांकि चाची अच्छी तरह जानती थी कि उसे एड्स है। इसके बाद भी उसने भतीजे के साथ संबंध बनाए। लड़के के घरवालों का कहना है कि उसने जानबूझकर उनके बेटे को बीमारी से संक्रमित करने के लिए ऐसा काम किया। उनका कहना है कि वो अपने भतीजे को भी एचआईवी पॉजीटिव करना चाहती थी।

पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

पहले तो किसी को नहीं पता था कि चाची को भी एड्स की बीमारी है। हालांकि बाद में जब घरवालों को चाची-भतीजे के संबंधों के बारे में पता लगा, इसी समय चाची की एड्स की बीमारी की जानकारी भी हो गई। इसके बाद तो घर में हड़कंप मच गया। लड़के के घरवालों ने बताया कि चाची ने पूरनपुर में भतीजे के साथ संबंध बनाए थे।

इसके बाद पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया। शुरुआती जांच में लड़के के घरवालों का दावा सही निकला। चूंकि लड़का नाबालिग था, इस वजह से पुलिस ने चाची के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने चाची को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। लड़के का मेडिकल करवाया गया है।

Back to top button