बॉलीवुडविशेष

हाथ में फूल लेकर पार्क में बैठा ये बच्चा अब है बॉलीवुड का सुपर स्टार, सलमान जैसा है स्टारडम

बॉलीवुड में सबसे सफल अभिनेताओं की बात होती है तो आपके मन में किसका नाम सबसे पहले आता है। जाहिर है कुछ लोग अमिताभ बच्चन और सलमान खान जरूर कहेंगे। लेकिन उनके अलावा भी कई ऐसे हीरो हैं जिनका स्टारडम अमिताभ और सलमान से ज्यादा नहीं तो उनसे कम भी नहीं हैं। उन्होंने दोनों सितारों को टक्कर भी दी है।

आज हम आपको ऐसे ही एक अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में इनकी जगह ऐसी है जो न सलमान ले सकते हैं न ही अमिताभ उसनें फिट बैठते हैं। हम जिस अभिनेता की फोटे दिखा रहे हैं वो तब की है जब वो बच्चे हुआ करते थे। क्या आप फोटो देखकर पहचान सके कि ये कौन सा सुपर स्टार है। अगर नहीं तो हम बताते हैं।

नहीं पहचाने तो जान लें नाम

हमने आपको एक छोटे से बच्चे की तस्वीर दिखाई है। वो पार्क में बैठा है और उसके हाथ में गुड़हल का फूल है। वो गुमसुम सा कैमरे को घूर रहा है। क्या आप पहचाने ये कौन सा सुपर स्टार वहां नजर आ रहा है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि ये कौन है। अरे ये किंग खान यानि शाहरुख खान हैं।

जी हां ये नन्हा सा क्यूट बच्चा शाहरुख खान ही है। उनका स्टारडम सलमान और अमिताभ दोनों को टक्कर देता है। शाहरुख के भी फैन्स करोड़ों में हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनको आज भी रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है।

56 साल के हो चुके हैं शाहरुख

शाहरुख इस समय 56 साल के हो चुके हैं। हालांकि उनकी बॉडी देखकर वो अपनी उम्र से कई साल कम नजर आते हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता ताज मोहम्मद खान और माता फातिमा खान थीं। शाहरुख की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई थी। हालांकि उनको एक्टिंग का शौक था।

shahrukh khan

सेंट कोलम्बा स्कूल से अर्थशास्त्र की पढ़ाई करने के बाद शाहरुख खान अभिनय की दुनिया में आ गए थे। वो पहले टीवी शो में काम करते थे। उनका फौजी सीरियल काफी पसंद किया जाता था। हालांकि उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम दीवाना फिल्म से रखा जो काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई निगेटिव रोल वाली फिल्में भी कीं जो सफल रहीं।

दिलीप कुमार की कर चुके हैं बराबरी

शाहरुख खान और दिलीप कुमार ही ऐसे अभिनेता हैं जिनको 8 बार फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। शाहरुख खान की यादगार फिल्मों की बात की जाए तो बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है से लेकर कई ऐसी फिल्में हैं जो मील का पत्थर साबित हुईं।

शाहरुख खान के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने एक हिन्दू युवती गौरी खान से शादी की है। दोनों कॉलेज के जमाने से ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम सुहाना, आर्यन और अब्राहम हैं। शाहरुख की अब नई फिल्म आ रही है जिसका नाम पठान है। इस फिल्म से उनको काफी उम्मीदें लगी हुई हैं।

Back to top button