बॉलीवुड

पैदा होते ही सेट हो गया भारती सिंह के बेटे का करियर, सलमान खान बोले- मैं करूंगा लॉन्च – Video

बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स का ही बोलबाला होता है। आलम ये है कि बच्चे के पैदा होते ही उसे लॉन्च करने की प्लानिंग बनने लगती है। स्टार किड्स को लॉन्च करने में बॉलीवुड की दो दिग्गज हस्तियां सबसे अधिक एक्टिव रहती है। पहले हैं फिल्म मेकर करण जौहर और दूसरे बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) 3 अप्रैल को माँ बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में भारती के बेटे को सलमान बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

दरअसल भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो तीन महीने पुराना है। तब प्रेग्नेंट भारती और हर्ष सलमान खान के शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) पर गए थे। यहां दोनों ने सलमान का खूब मनोरंजन किया था। बातचीत के दौरान भारती ने बड़ी चालाकी से सलमान को अपने होने वाले बच्चे को लॉन्च करने के लिए भी मना लिया था।

सलमान करेंगे भारती के बेटे को लॉन्च

सबसे पहले हर्ष सलमान से कहते हैं कि ‘भारती पेट से है। शो का फिनाले होने से पहले जल्द हमारा भी फिनाले हो जाएगा।’ इसके बाद भारती सलमान खान की दुआएं और फार्म हाउस दोनों मांगती है। वह कहती है कि ‘सर बेबी शावर के लिए आपका फार्म हाउस मिल जाएगा क्या?’ इस पर सलमान कहते हैं ‘जरूर’।

भारती की डिमांड्स यहीं नहीं रुकती है। वह सलमान से धीरे से बच्चे को लॉन्च करने की बात भी छेड़ देती है। वह कहती है कि “सर हमे बच्चे को लॉन्च करना था। करण जौहर ने तो मुंह पर इनकार कर दिया। अब हम आपके पास आए हैं। क्या आप हमारे बच्चे को लॉन्च करेंगे?’ इस पर सलमान कहते हैं कि ‘जरूर हम आपके बच्चे को लॉन्च करेंगे।’। यह बात सुन भारती बहुत खुश हो जाती है। वह कहती है ‘क्या बात है। तो फिर सलमान खान भारती और हर्ष के बच्चे को लॉन्च करेंगे। बहुत बहुत शुक्रिया सर।’

देखें वीडियो


बताते चलें कि भारती और हर्ष की पहली मुलाकात कॉमेडी सर्कस शो में हुई थी। यहां भारती कंटेस्टेंट थी तो हर्ष शो के स्क्रिप्ट राइटर थे। शो में दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों ने एक दूसरे को करीब 7 साल डेट किया। फिर 2017 में शादी रचाई। भारती उम्र में हर्ष से 7 साल बड़ी भी हैं। दोनों इस साल 3 अप्रैल को माता-पिता बने हैं। उनका बच्चा तीन किलो का हुआ है। बच्चा और भारती दोनों अच्छे हैं। कपल ने अभी तक बेटे की तस्वीर फैंस के साथ साझा नहीं की है।

Back to top button