बॉलीवुड

अमीर बिजनेसमैन की बेटी थी यह अभिनेत्री, फिर भी दूसरों के घरों में करना पड़ता था काम

अगर आप पुरानी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपको कई अदाकाराएं याद होंगी। उनकी बेजोड़ एक्टिंग हकीकत नजर आती थी। उनके हंसने पर खुद ही हंसी छा जाती थी। वहीं उनके रोने पर दर्शकों के आंखों में भी आंसू आ जाते थे। जब इन अभिनेत्रियों की बात होती है तो फेहरिस्त में शशिकला का नाम बहुत ऊपर आता है।

अपने जमाने की मशहूर अदाकारा शशिकला लोगों के दिलों की धड़कन हुआ करती थीं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा को अपनी अदायगी के दम पर नया मुकाम दिया था। कम ही लोग जानते होंगे कि वो एक बड़े अमीर बिजनेसमैन की बेटी थीं। हालांकि इसके बाद भी उनको दूसरे के घरों में काम करना पड़ा था। आइए इसकी वजह जानते हैं।

फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर

शशिकला पुरानी फिल्मों में खूबसूरत अभिनेत्री हुआ करती थीं। उनके चाहने वालों की संख्या उस जमाने में बहुत थी। बड़े-बड़े हीरो भी उनके साथ फिल्म करने की चाह रखते थे। हालांकि बाद में उन्होंने निगेटिव रोल करने भी शुरू कर दिए थे। विलेन की भूमिका में भी उनकी एक्टिंग का कोई मुकाबला नहीं हुआ करता था।

बहुत कम हीरोइनें होंगी जिन्होंने पुरानी फिल्मों में किरदार निभाया। इसके साथ ही टीवी शोज में भी अपनी अदाकारी का झंडा बुलंद कर दिया। शशिकला उनमें से एक रही हैं। उन्होंने फिल्मों के बाद नये जमाने के टीवी सीरियलों में भी काम किया। कभी मां तो कभी सास का किरदार बखूबी निभाया। खूब तारीफ भी उन्होंने बटोरी।

शशिकला को इसलिए करना पड़ा काम घरों में काम

शशिकला के बचपन की बात करें तो उनके पिता काफी धनवान हुआ करते थे। वो एक मशहूर व्यापारी थी। अभिनेत्री के घर में नौकर-चाकर से लेकर किसी चीज की कमी नहीं थी। उनके बचपन में हर ऐशो आराम मौजूद था जो उनको चाहिए था। इसके बाद भी शशिकला को दूसरों के घरों में काम करना पड़ा था।

दरअसल शशिकला के पिता का बिजनेस पहले बहुत अच्छा चलता था। फिर अचानक उनको बिजनेस में घाटा होने लगा। कुछ समय बाद उनका पूरा व्यापार डूब गया। अब परिवार सबकुछ छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गया। यहां आने पर पैसों की तंगी इतनी हो गई कि शशिकला को दूसरों के घरों में काम करने जाना पड़ता था।

फिर ऐसे बदली शशिकला का किस्मत

शशिकला भले ही दूसरों के घरों में काम करती थीं। फिर भी उनके भीतर डांस और एक्टिंग का हुनर था। इसी वजह से उन्होंने नाटक मंडली ज्वॉइन कर ली थी। वो काफी खूबसूरत हुआ करती थीं। उनको लोग कहा करते थे कि तुम फिल्मों में अभिनेत्री क्यों नहीं बन जाती हो। इसके बाद शशिकला की किस्मत ही बदल गई।

एक बार शशिकला पर नूरजहां की नजर पड़ गई। वो उनकी खूबसूरती देख काफी प्रभावित हुईं। नूरजहां उस दौरान एक फिल्म जीनत बना रही थीं। उनको शशिकला मूवी में बेटी के किरदार के लिए फिट लगीं। फिर कुछ वजहों से बेटी का रोल शशिकला को नहीं मिला। फिल्म में उनको कव्वाली का सीन मिल गया। बस यहीं से शशिकला की किस्मत ने पलटी मार ली और वो सफल होती चली गईं।

Back to top button
?>