दिलचस्प

इस तस्वीर में कितने 3 दिख रहे हैं? सिर्फ होशियार लोग ही दे सकते हैं सही जवाब

कुछ लोग अपने आप को ज्यादा ही स्मार्ट समझते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि सारी दुनिया का ज्ञान और दिमाग उनके ही पास है। वे अक्सर दूसरों के सामने अपने बुद्धिमान होने का शोऑफ भी करते हैं। लेकिन जब उनके दिमाग का टेस्ट लिया जाता है तो वह फेल हो जाते हैं। यदि आप या आपका कोई दोस्त भी खुद को होशियार सिंह समझता है तो चलिए आपके भी दिमाग को चेक कर लेते हैं।

तस्वीर में कितने ‘3’ हैं?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। ये तस्वीर एक स्मार्टफोन के कीपेड का स्क्रीनशॉट है। इस तस्वीर में ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें ढेर सारे 3 हैं। अब सवाल ये है कि आपको इस तस्वीर में टोटल कितने 3 दिखाई दे रहे हैं? इसका जवाब बताने के लिए आपके पास सिर्फ 20-30 सेकंड का समय है। इतनी देर में आपको फटाफट 3 की सही संख्या बतानी है।

आपको देखने में भले ये सवाल बहुत आसान लग रहा हो। लेकिन इसका सही जवाब बताने में कई लोगों को पसीने आ गए। बहुत से लोगों ने इस पहेली को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। अधिकतर लोग इसका गलत जवाब ही दे रहे हैं। किसी ने कहा इसमें 15 बार 3 है तो कोई बोला कि नहीं 18 बार 3 है। आप ने भी शायद इसके आसपास का ही नंबर सोचा होगा।

ये है सही जवाब

हां तो चलिए, हम आपको एक और मौका देते हैं। एक बार फिर से इस तस्वीर को ध्यान से देख लो। अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाओ। अपनी पैनी नजर का इस्तेमाल करो। अच्छे से सोच समझकर सही जवाब दो। जिसने एकदम सटीक जवाब दिया वह हमारी नजर में जीनियस होगा। तो सही जवाब मिला क्या?

दरअसल इस तस्वीर में कुल 19 बार 3 लिखा हुआ है। पहली नजर में अधिकतर लोगों को 18 बार 3 दिख जाएगा। लेकिन इसमें एक छोटा सा 3 और है जो कि 4 अंक के नीचे ‘I’ की जगह लिखा हुआ है। इस तीन को मिलाकर तस्वीर में टोटल 19 बार 3 हो जाते हैं। तो 19 इसका सही जवाब है।

अब आपके दिमाग का तो टेस्ट हो गया। लेकिन आपके दोस्तों का क्या? क्या वह आप से ज्यादा इंटेलीजेंस हैं? ये जानने के लिए उनके साथ भी यह आर्टिकल शेयर कर दें।

Back to top button