दिलचस्प

बल्लेबाज से सिंगर बने विराट कोहली, गाना सुन लोग बोले- रिटायरमेंट के बाद प्रोफेशनल सिंगर बन जाना

विराट कोहली की गिनती देश-विदेश के फेमस क्रिकेटर्स में होती हैं। वे एक धुरंधर बल्लेबाज हैं। इन दिनों विराट आईपीएल 2022 (IPL 2022) को लेकर चर्चा में है। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेल रहे हैं। हालांकि इस बार वे टीम के कप्तान नहीं हैं। RCB ने अभी तक दो मैच खेले हैं। इसमें वे एक जीत चुका है, जबकि एक हार चुका है। खैर आज हम आपको विराट के खेल या आईपीएल के बारे में नहीं बता रहे हैं। बल्कि हम आपको विराट के एक नए टेलेंट सिंगिंग की झलक दिखा रहे हैं।

बल्लेबाजी से गायिकी करने लगे विराट

क्रिकेट को थोड़ी देर के लिए साइड में रख दें तो विराट बाकी चीजों को लेकर भी फैंस के फेवरेट हैं। उनका लुक और स्टाइल अक्सर सुर्खियों में रहता है। वहीं उनकी पर्सनलिटी के भी कई लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि वे ब्रांड्स की भी पहली पसंद है। वैसे क्रिकेट, मॉडलिंग के अलावा विराट में गायिकी का भी हुनर है। उनका यह अनोखा टेलेंट हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से देखने को मिला है।

आईपीएल मैचों के बीच विराट का एक गाना गाते हुए वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोहली ‘जो वादा किया निभाना पड़ेगा’ गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट बोर्ड की ऑफिशियल ब्लेजर पहन रखी है। मतलब वह क्रिकेट के ही कोई कार्यक्रम में अपना सिंगिंग टेलेंट दिखा रहे हैं। विराट के साथ स्टेज पर एक महिला भी दिखाई देती है।

फैंस को पसंद आए सिंगर कोहली

विराट गाना गाते हुए बड़े ही क्यूट और मासूम लग रहे हैं। उनका यह अवतार इसके पहले फैंस ने कभी नहीं देखा। हैरत की बात ये होती है कि विराट गाना पूरे सुर और ताल में गाते हैं। उन्हें गाना गाते हुए सुनना कानों और आंखों को बहुत अच्छा लगता है। वैसे बता दें कि ये वीडियो थोड़ा पुराना है। लेकिन आईपीएल की चर्चाओं के बीच फिर से वायरल हुए है।

विराट के गाना गाते हुए इस वीडियो को भारत के जाने माने बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “विराट कोहली को गाना गाते देख अच्छा लगा।” फैंस विराट का यह सिंगिंग वीडियो बहुत पसंद कर रहे हैं। हर कोई कमेन्ट में विराट के इस हुनर की तारीफ कर रहा है।


वैसे आपको विराट की यह सिंगिंग कैसी लगी?

Back to top button