समाचार

महंगे शौक…लिव इन रिलेशन, फिर इस गंदे काम में फंस गईं दो लड़कियां, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो..

कहते हैं जितनी चादर हो उतने ही पैर फैलाने चाहिए। अगर अपनी हैसियत से बढ़कर आपके शौक हैं तो ये आपके लिए खतरनाक भी हो सकते हैं। आपको ये महंगे शौक किसी गलत काम में भी फंसा सकते हैं। हालांकि कुछ लोग सबकुछ जानते हुए भी अपनी हद भूल जाते हैं और बाद में पछताते हैं।

कुछ ऐसा ही दिल्ली की दो लड़कियों के साथ हुआ। इन दोनों को शौक बहुत महंगे थे। दोनों को ही देर रात तक पार्टियां करने का शौक था। ये युवतियां करोड़पति घरों की नहीं थी। ऐसे में इनके ये महंगे शौक कब इनको गंदे काम की ओर खींच ले गए, इनको पता ही नहीं लग सका। अब दोनों ही पुलिस की गिरफ्त में हैं।

लिव इन में रहती थी दोनों

दिल्ली की हैरान करने वाली खबर दो लड़कियों सपना और रेखा की है। दोनों ही साधारण परिवार की लड़कियां हैं लेकिन इनके शौक अमीरों वाले थे। दोनों को लेट नाइट पार्टी में जाने का शौक था। महंगे शौक की दीवानी दोनों लड़कियां धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब भी आ गई और लिव इन में रहने लगीं।

मंगोलपुरी में रहने वाली दोनों लड़कियों ने ज्यादा पढ़ाई भी नहीं की। ये दोनों बस 12वीं ही पास हैं। हालांकि इन दोनों को बचपन से ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमना, देर रात तक डिस्को में समय बिताना और शराब पीने का ही शौक था। इसी शौक को पूरा करने के लिए ये गंदे काम के चक्कर में फंस गईं।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

दोनों लड़कियां नंद नगरी में शाहदरा इलाके में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। देर रात कर पार्टियां करते हुए दोनों युवतियां ड्रग्स सप्लायरों के चंगुल में फंस गईं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगोलपुरी में पुलिस की टीम रात में रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान ये दोनों रात करीब 10 बजे स्कूटी से रामलीला मैदान के पास जा रही थीं।

अचानक पुलिस को देखकर दोनों ही घबरा गईं। इन दोनों ने पुलिस को देखते ही अपनी स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का प्रयास करने लगीं। हालांकि इसी घबराहट में उनकी जेब से एक पैकेट गिर गया। इस पैकेट को फौरन ही पीछे बैठी लड़की उठा लिया। हालांकि तब तक पुलिस ने दोनों की स्कूटी रोक ली।

नाइजीरियाई गिरोह के चंगुल में फंसी

पुलिस की टीम ने जब दोनों को रोककर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। इससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने महिला स्टाफ को वहां बुलाया। इसके बाद दोनों लड़कियों की तलाशी ली गई। दोनों के पास से 21 और 15 ग्राम स्मैक के पैकेट पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया। लड़कियों ने बताया कि अपने शौक पूरा करने के लिए दोनों ड्रग्स सप्लाई करती हैं। इन दोनों ने बुद्ध विहार में रहने वाले अशोक व शाहदरा रेलवे स्टेशन में रफीक से स्मैक खरीदी थी। दोनों ही नाइजीरिया के मैक्स को पैकेट सप्लाई करने जा रही थीं। पुलिस ने दोनों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button