राजनीतिसमाचार

‘उनके मुंह से आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से गोलियां’ मुस्लिम सपा विधायक की योगी को धमकी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सरकार तो बना ली है लेकिन इस बार उनका सामने कमजोर नहीं बल्कि मजबूत विपक्ष से है। पिछली बार तो यूपी विधानसभा में विपक्ष नजर ही नहीं आता था। इस बार अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर अपनी स्थिति सदन में मजबूत कर ली है।

इसी वजह से इस बार सपा विधायकों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं। वो अब योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को खुली चुनौती दे रहे हैं। अब सपा के मुस्लिम विधायक ने तो खुले मंच से योगी को चेतावनी दे दी है। विधायक ने साफ कह दिया है कि अगर योगी की आवाज निकली तो उनकी बंदूकों की गोलियां चलेंगी।

सपा के इस बार 111 नेता जीते

यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार सपा ने भाजपा को कड़ी टक्कर दे दी। भारतीय जनता पार्टी जहां इस बार बहुमत में तो आ गई लेकिन सीटें बस 255 ही पा सकी। वहीं सपा ने इस बार गजब का प्रदर्शन करते हुए 111 सीटों पर अपना कब्जा कर लिया। सरकार बनाने में तो बीजेपी ही कामयाब रही, फिर भी सपा मजबूत विपक्ष बनकर उभरी है।

सपा की ये मजबूती अब उनके अध्यक्ष समेत दूसरे नेताओं में भी दिखने लगी है। अखिलेश यादव ने तो फिर से योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। वहीं उनके नेता भी अब पीछे नहीं हैं। सपा के बरेली के विधायक ने तो खुले मंच से ही योगी को चेतावनी दे दी है। उनके बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है।

जानें क्या बोले सपा विधायक

जिस विधायक ने योगी को धमकी दी है वो बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से चुनाव जीते हैं। उनका नाम शहजिल इस्लाम है। सपा कार्यकर्ताओं ने हाल ही में सम्मान समारोह मनाया। इस दौरान शहजिल ने खुले मंच से योगी सरकार को धमकी दे दी। वो योगी के लिए  बोले कि अब उनके मुंह से अगर आवाज  निकली तो हमारी बंदूकों से गोलिया निकलेंगी।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर वो गदगद हो उठे और उनके बोल बिगड़ गए। सपा विधायक ने कहा कि जब पिछली बार हमारे पास सदन में विधायकों की कमी थी। तब योगी ने बहुत बुरा भला कहा था। वो बोले कि बस सीएम ने गालियां नहीं दी थीं। बाकी सबकुछ कह दिया था। विधायक बोले कि अब ऐसा नहीं होगा।

योगी का हाथों-हाथ देंगे जवाब

कार्यकर्ताओं से शहजिल इस्लाम बोले कि अब हमारी संख्या अच्छी है। अब अगर योगी अपशब्द कहेंगे तो हम चुप्पी साधकर नहीं बैठेंगे। विधायक बोले कि अखिलेश बब्बर शेर हैं और हम लोगों के साथ हैं। साथ ही धमकी दी कि अब अगर उनके मुंह से भी आवाज निकलेगी तो हमारी भी बंदूकों से धुंआ नहीं निकलेगा, गोलियां निकलेंगी।

सपा विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब परेशान मत होइए। परेशान होने के दिन जा चुके हैं। अब तानाशाही नहीं चलेगी क्योंकि विपक्ष में मजबूत लोग बैठे हैं। सपा विधायक शहजिल इस्लाम बोले कि अब सरकार ने मनमानी की तो हम लोग सड़क जाम कर देंगे और भाजपा की हर कोशिश का मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस बार हम नहीं डरेंगे।

Back to top button