रिलेशनशिप्स

सास को ये 6 बातें कहने की गलती कभी न करे बहू, घर में छिड़ जाएगा महायुद्ध

सास और बहू का रिश्ता बड़ा नाजुक होता है। एक तो पहले ही दोनों में बहुत कम बनती है। ऊपर से एक छोटा सा भी लड़ाई का बहाना मिल जाए तो घर में महायुद्ध छिड़ जाता है। शादी को कितने भी साल गुजर जाएं, लेकिन सास बहू में लड़ाई के चांस कभी खत्म या कम नहीं होते हैं। ऐसे में आप कुछ खास चीजों को अपनी सास से छिपाकर लड़ाई की संभावनों को कम कर सकती हैं।

अपनी सास से भूलकर भी न कहें ये बातें

1. बड़े बूढ़े लोगों के पास जीवन का ज्यादा अनुभव रहता है। ऐसे में वे हर छोटी बड़ी बात पर अपनी सलाह देते रहते हैं। आपकी सास भी ऐसा करती होगी। अब कई बार आपको सास की दी गई सलाह पसंद नहीं आती होगी। ऐसे में ये बात आपको उनके मुंह पर नहीं बोलना चाहिए। न ही कोई बहस करना चाहिए। बस उनकी हां में हां मिला दें। फिर कोई बहाना बनाकर अपनी मर्जी के हिसाब से काम कर लें।

2. हर किसी को अपनी मां के हाथ का खाना सबसे अच्छा लगता है। ऐसे में जब आप ससुराल जाती हैं तो हो सकता है सासु मां के हाथ का खान पसंद नहीं आए। ऐसे में कभी उनके खाने की बुराई न करें। आप उन्हें प्यार से समझा दें कि मेरा इस टाइप का भोजन करने की आदत हैं। या फिर आप उन्हें अपने हिसाब से खाना बनाने का नया तरीका बताएं।

3. हो सकता है कि ससुराल में आपको अपनी सास की कुछ आदतें बिल्कुल भी पसंद न आए। लेकिन इस चीज को लेकर उनसे बहसबाजी न करें। उनकी बुरी आदतों के बारे में मुंह पर सीधा भी न बोले। उन्हें इनडायरेक्ट तरीके से या प्यार से समझाएं। या बेस्ट होगा अपने पति को बताएं। वह बेटे की बात का इतना बुरा नहीं मानेंगी।

4. कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वह अपने सभी राज दूसरों के सामने खोल देती हैं। आप सास के सामने ऐसा करने की भूल न करें। फिर यह राज आपसे जुड़ा हो या आपके मायके वालों से। जैसे अपनी पास्ट लाइफ से जुड़ी चीजें। उदाहरण के लिए आपका कोई बॉयफ्रेंड था, या आपके घर (मायके) में कोई शर्मनाक वाक्या हुआ हो इत्यादि। ये चीजें सास मौका आने पर आपके खिलाफ यूज कर सकती है।

5. हो सकता है आपको सास के साथ समय बिताना इतना अच्छा न लगता हो। या आपका ससुराल में मन नहीं लग रहा है। आपको मायके की याद आ रही है। ऐसे में सास को ये न बोले कि मुझे आपके साथ या ससुराल में बहुत बेकार लगता है। वहीं मायके की तुलना भी कभी ससुराल से न करें। इससे रिश्ते और लाइफ दोनों बिगड़ सकती है।

6. यदि आपको पति के साथ सेक्स लाइफ में कुछ दिक्कत आ रही है तो इसकी चर्चा सास से न करें। पहले अपने पार्टनर से इस बारे में खुलकर बात करें। फिर उसकी सहमति से ही किसी तीसरे शख्स को पूरी जानकारी दें।

Back to top button
?>