बॉलीवुड

Khatron Ke Khiladi 12: ये फेमस सितारे करते दिखेंगे एक्शन, इस एक्ट्रेस को मिली सबसे तगड़ी फीस!

khatron Ke Khiladi शो ने रोहित शेट्टी को घर-घर पहचान दे दी है। उनके इस शो को खूब टीआरपी मिलती है। नया कॉन्सेप्ट होने की वजह से दर्शकों को ये शो खूब भाता है। खासकर बड़े-बड़े सितारों का शो पर आकर डरना, चिल्लाना दर्शकों को खूब पसंद आता है। इसी वजह से अब तक शो के 11 भाग बन चुके हैं।

एक बार फिर रोहित शेट्टी इस शो का नया सीजन लेकर आने वाले हैं। khatron Ke Khiladi 12 एक बार फिर आपका मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। सूत्रों की मानें तो इस शो में शामिल होने वाले सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। फिर भी अब तक किसी सितारे के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

बहुत खास होगा इस बार का शो

खबरों की मानें तो इस बार का शो बेहत खास होने जा रहा है। इस बार टीवी की कुछ अभिनेत्रियों को शामिल किया जा सकता है। वहीं बिग बॉस के कुछ फेमस चेहरे भी शो में नजर आ सकते हैं। इस बार भी शो को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस बार कौन से चेहरे शो में नजर आएंगे।

इस सीजन में टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह शो का हिस्सा बनने वाली हैं। वो बिग बॉस सीजन 13 में धमाल मचा चुकी हैं। फिलहाल वो टीवी से गायब चल रही हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में वो होली पार्टी में नजर आई थीं।

तुषार कालिया भी इस शो में दिखने वाले हैं। वो एक फेमस डांसर तो हैं ही, साथ ही डांस दीवाने के जज भी रह चुके हैं। रोहित शेट्टी के करीबी माने जाने वाले तुषार अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनको भी शो पर देखना रोमांच से कम नहीं होगा।

सितारों की लिस्ट में उर्वशी ढोलकिया भी शामिल हैं। वो इस समय नागिन 6 में नजर आ रही हैं। कई साल पहले वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में कोमोलिका के किरदार से घर-घर में छा गई थी। उनको भी शो में देखना दिलचस्प होगा।

इस शो के मेकर्स की बात निशांत भट्ट से भी चल रही है। निशांत को इस शो में देखना बहुत दिलचस्प रहेगा। वो इससे पहले बिग बॉस में नजर आ चुके हैं।

बिग बॉस में कभी सिद्धार्थ के दुश्मन और फिर दोस्त बने पारस छाबड़ा भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। उनको पहले भी शो मेकर्स की ओर से इस शो के लिए ऑफर मिला था। हालांकि उन्होंने किसी न किसी वजह से शो का हिस्सा बनने के लिए मना कर दिया था।

खतरों के खिलाड़ी में प्रतीक सहजपाल की भी एंट्री होने वाली है। बिग बॉस 15 में उन्होंने अपने नाम का झंडा गाड़ दिया था। प्रतीक को भी इस शो पर देखना किसी रोमांच से कम नहीं होगा।

राजीव अडतिया को भी इस शो के लिए अप्रोज किया गया है। बिग बॉस में भी उनको लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा था। हालांकि वो दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सके थे। इस बार देखना होगा कि इस शो में वो क्या कमाल करते हैं।

हाल ही में एरिका फर्नांडिस ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे’ में नजर आई थीं। अब वो खतरों के खिलाड़ी में एक्शन दिखाती नजर आने वाली हैं। शो मेकर्स ने उनको भी शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया है।

शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट के रूप में शिवांगी जोशी भी खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं। बालिका वधू 2 और ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल्स से वो अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं। वो सबसे महंगी प्रतिभागी के रूप में नजर आने वाली हैं।

Back to top button