दिलचस्प

विदाई में नहीं रोए रिश्तेदार, दुल्हन ने वजह पूछी तो हो गई बेइज्जती, देखें Video

शादी वैसे तो खुशियों का पल होता है। लेकिन जब दुल्हन की विदाई का समय आता है तो माहौल बड़ा इमोशनल हो जाता है। दुल्हन की विदाई में जमकर रोना धोना चलता है। जीतने भी मेहमान शादी में आते हैं सभी दुल्हन से गले लगकर फूट-फूटकर रोते हैं। कई बार तो ये भावुक नजारा देख दूल्हे की आंखों से भी आंसू निकल जाते हैं।

आप ने भी कई विदाई देखी होगी जिसमें दुल्हन और उसके रिश्तेदार खूब रोते हैं। हो सकता है आप खुद भी कुछ विदाई में रोए होंगे। लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है जब परिजन दुल्हन की विदाई में नहीं रोते हैं। कुछ इसलिए नहीं रोते कि वे दुल्हन को हंसी खुशी विदा करना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन की विदाई दिखाने जा रहे हैं जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

दुल्हन की विदाई में नहीं रोए परिजन

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन की विदाई का एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन विदाई के दौरान कार में बैठी रहती है। हालांकि उसकी विदाई में कोई भी मेहमान रोता नहीं है। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में वह गुस्सा होकर रिश्तेदारों से पूछती है “तुम में से कोई क्यों नहीं रो रहा? रोओ।

हालांकि जवाब में रिश्तेदार कुछ ऐसा बोल देते हैं जिससे दुल्हन की खतरनाक बेइज्जती हो जाती है। रिश्तेदारों में से एक महिला कहती है कि “हम क्यों रोए? हमारा मेकअप खराब होगा।” यह सुनकर सभी रिश्तेदार हंसने लगते हैं। वहीं दुल्हन की भी बोलती बंद हो जाती है। हालांकि वह भी मंद-मंद मुस्कुराने लगती है।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

अब दुल्हन का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह हंस हंस के लोटपोट हो गया। एक यूजर ने लिखा “बात तो सही कही रिश्तेदारों ने। इतना महंगा मेकअप खराब हो जाएगा रोने से।” फिर दूसरा कमेन्ट आता है “यार ये दुल्हन कितनी क्यूट है। इसकी आवाज भी कितनी प्यारी है।” वहीं एक शख्स लिखता है “वे इसलिए नहीं रो रहे क्योंकि वे उसे जल्द से जल्द भागना चाहते हैं।”

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? क्या आपकी विदाई में कभी ऐसा हुआ है?

Back to top button