समाचार

हिन्दू पत्नी को नवरात्रि में जबरदस्ती खिलाता था मांस, अब तीन तलाक देकर बोला-जाओ हलाला करवाओ

मध्य प्रदेश में लव जेहाद का हैरान करने वाला केस सामने आया है। यहां फारुख नाम के मुस्लिम लड़के ने पहले हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने लड़की को झांसा देकर शादी कर ली। 8 साल तक उसको प्रताड़ित करता रहा। अब उसको तलाक दे देकर घर से बाहर निकाल दिया।

पीड़ित युवती अब दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। उसने अपना दर्द पुलिस को बताया तो पुलिसवाले भी हैरान रह गए। वो नवरात्रि में जबरदस्ती उसको मांस खिलाया करता था। वहीं तीन तलाक देने के बाद अब वो लड़की पर हलाला करवाने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर का मामला

ये चौंकाने वाला मामला नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। यहां एक हिन्दू युवती अपने मुस्लिम पति फारुख के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। उसने अपने पति पर कई बड़े आरोप लगाए। युवती ने 8 साल पहले फारुख से प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले फारुख ने उसको बड़े-बड़े सपने दिखाए थे।

युवती ने कहा कि शादी के बाद सारी असलियत सामने आई। फारुख उसको जबरदस्ती मांस खिलाता था। उसको नवरात्रि का व्रत नहीं रखने देता था। वहीं अगर वो व्रत रख ले तो उसको जबरदस्ती उस दिन मांस खिला देता था। इतना ही नहीं उसकी इस करतूत में उसके घरवाले भी शामिल हो गए थे। वो भी युवती से मारपीट करते थे।

जबरदस्ती पढ़वाता था नमाज

युवती का आरोप है कि शादी से पहले फारुख ने साफ कहा था कि वो अपने धर्म का पालन करने के लिए स्वतंत्र होगी। हालांकि शादी के बाद जबरदस्ती धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। वो उसको पूजा-पाठ नहीं करते देता था। जबरदस्ती उससे नमाज पढ़वाता था। वो अपने घरवालों से मिलकर उससे दहेज मांगा करता था।

युवती ने पुलिस को बताया कि फारुख ने उसको फंसाया है। वो अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसको मारता था। वहीं फारुख दोनों बच्चों को भी अपना नहीं बताता था। वो कहता था कि ये तुम कहां से लाई हो, मुझे नहीं पता है। इतना ही नहीं फारुख हमेशा से ही तीन तलाक की धमकी दिया करता था।

अब घर से निकाला, हलाला करवाने का दबाव

पीड़ित ने थाने में बताया कि फारुख ने हाल ही में उसको तीन बार तलाक बोल दिया। इसके बाद उसको घर से निकाल दिया। अब उसका कहना है कि पहले जाकर हलाला करवाओ, तभी वो वापस घर में आने देगा। उसने बताया कि साल 2014 में शादी के बाद से ही पूरा घर उसको प्रताड़ित कर रहा था। हालांकि वो अपने बच्चों की वजह से चुप रहती थी।

फारुख धर्म परिवर्तन से लेकर हलाला का दबाव बना रहा है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की इस शिकायत को गंभीरता से ले लिया है।  करेली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। फारुख और उसके पूरे परिवार को आरोपी बनाया गया है। एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ भी चुका है। वहीं बाकी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।

Back to top button