समाचार

जीजा कलाम की मोहब्बत में डूब गई साली, शौहर को हो गई खबर..फिर पहले पिलाई शराब और ..

शादीशुदा जिन्दगी उस समय बर्बाद हो जाती है जब रिश्ते के बीच अवैध संबंध आ जाते हैं। शादी एक ऐसा रिश्ता है जो भरोसे की बुनियाद पर ही टिका हुआ है। वहीं पति या पत्नी किसी के भी दूसरे से नाजायज संबंध हो जाएं तो फिर परिवार बिखरते देर नहीं लगती है। फिर सबकुछ तबाह हो ही जाता है।

कुछ ऐसा ही केस बहराइच से सामने आया है। उत्तर प्रदेश के इस जिले में हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक साली को अपने ही जीजा से प्यार हो गया। साली भी शादीशुदा थी और जीजा भी उसे दिल दे बैठा। दोनों का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। अचानक दोनों के रिश्ते की खबर शौहर को हो गई, तब जानें दोनों ने क्या किया।

affair romance

पति के साथ रह रही थी साली

बहराइच का यह हैरान करने वाला केस रुपईडीहा इलाके का है। यहां के अंटहवा गांव में कलीम नाम का शख्स अपनी बीवी शबनम के साथ रहता था। दोनों शादी के बाद सामान्य पति-पत्नी की तरह ही रह रहे थे। हालांकि कलीम को नहीं पता था कि उसकी पत्नी शबनम के दिल में क्या चल रहा है।

शबनम का अपने जीजा कलाम से काफी मिलना जुलना था। इसी दौरान जीजा और साली के बीच अफेयर हो गया। दोनों छिप-छिपकर मिला करते थे। वहीं कलीम जब घर से बाहर होता था तो साली अपने जीजा कलाम को घर पर भी बुला लेती थी। लंबे समय से चल रहे अफेयर का एक दिन उसके पति को पता चल गया।

कलीम करने लगा सख्ती

कलीम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बीवी को वो इतना प्यार करता है, वो उसको धोखा भी दे सकती है। जब उसको जीजा के साथ बीवी के प्रेम संबंधों का पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद गुस्से में वो शबनम पर सख्ती करने लगा। उसके घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी।

इतना ही नहीं शक होने पर वो अक्सर शबनम के साथ मारपीट भी किया करता था। वहीं सख्ती होने पर शबनम अपने जीजा के साथ बड़ी मुश्किल से मिल पाती थी। दोनों ही एक-दूसरे से मिलने के लिए तड़पने लगे। इसी बीच एक दिन दोनों ने साजिश रची और प्यार में रोड़ा बन रहे कलीम को रास्ते से हटाने की तैयारी कर ली।

पहले पिलाई शराब, फिर मार डाला

शबनम और कलाम ने कलीम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने उसकी हत्या का पूरा प्लान तैयार कर लिया। पहले जीजा कलाम ने कलीम का भरोसा जीता और एक दिन उसको जमकर शराब पिलाई। इसके बाद 15 मार्च को बोदरा नाले के किनारे ले जाकर उसका गला घोंट दिया। जिससे मौके पर ही कलीम की मौत हो गई।

इसके बाद सबूत मिटाने के लिए कलाम ने उसकी लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। शबनम ने बचने के लिए 19 मार्च को पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसी बीच पुलिस को नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली तो पोस्टमॉर्टम करवाया गया। बाद में पूछताछ में शबनम ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने जीजा कलाम और शबनम दोनों को जेल भेज दिया।

Back to top button