बॉलीवुड

जब हेलन से सलीम खान ने कर ली थी दूसरी शादी, ऐसा हुआ था सलमान खान और उनकी मां का हाल

सलमान खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है। वो अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों फैन्स को अपना बना चुके हैं। उनके परिवार की बात करें तो उनके पिता सलीम खान भी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सलीम खान बॉलीवुड के मशहूर लेखक हैं और अपनी कलम का जादू कई हिट फिल्मों में दिखा चुके हैं।

सलीम खान जितने फेमस अपनी कलम के दम पर हैं, उतने ही मशहूर अपनी निजी जिन्दगी को लेकर भी हैं। आपको पता ही होगा कि उन्होंने दो शादियां की हैं। एक शादी उन्होंने सलमा से की थी, वहीं दूसरी शादी उन्होंने मशहूर डांसर हेलन से कर ली थी। कम ही लोगों को पता होगा कि उनकी दूसरी शादी के बाद उनके परिवार का क्या हाल हो गया था।

1981 में की थी हेलन से शादी

सलीम खान जाने-माने राइटर हैं। उनके परिवार में भी ज्यादातर लोग बॉलीवुड में हैं और एक्टिंग करते हैं। उन्होंने पहली शादी सुशीला चरक नाम की महिला से की थी। उन्होंने बाद में अपना धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सुशीला की जगह सलमा कर लिया था।

वहीं सलीम खान के जीवन में सुशीला के बाद भी एक मोहब्बत आ गई। वो कोई और नहीं बल्कि अपने जमाने की मशहूर कैब्रे डांसर और एक्टर हेलन थीं। सलीम खान और हेलन का अफेयर हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने साल 1981 में शादी भी कर ली थी।

जानें क्या हो गया था सलमान और उनकी मां का हाल

सुशीला और सलीम की शादी साल 1964 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं जिनके नाम सलमान खान, अरबाज, सोहेल और अलवीरा खान हैं। हालांकि शादी के इतने साल बाद जब सलीम की दूसरी शादी की खबर पत्नी और उनके बच्चों को हुई, तब उन सबके दिलों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

सलमा ने खुद एक इंटरव्यू में कबूल किया था कि पति की दूसरी शादी की खबर सुनने के बाद उनको गहरा सदमा लगा था। वहीं सलमान खान और चारों बच्चों का भी हाल ठीक नहीं था। बच्चों ने तो पिता की दूसरी पत्नी से चिढ़कर लंबे समय तक बोलना तक छोड़ दिया था। हालांकि बाद में सब सामान्य हो गया।

साथ रहती हैं दोनों सौतन

समय के साथ-साथ खान परिवार में सबकुछ सामान्य होता गया। सलमा और उनके बच्चों ने हेलन को अपना लिया और अपने घर में ही शामिल कर लिया। आज दोनों सौतन साथ ही एक घर में रहती हैं और उनका परिवार भी खुश रहता है। सलमान भी अपनी दूसरी मां को अब बेहद पसंद करते हैं और उनका ख्याल रखते हैं।

वहीं शादी के बाद हेलन और सलीम की कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद दोनों ने एक बच्ची को गोद ले लिया। उसका नाम अर्पिता खान है और उसकी शादी आयुष से हुई है। हेलन भी सलमान और उनके परिवार को काफी पसंद करती हैं। वो सलमान के साथ एक फिल्म में नजर भी आ चुकी हैं। अब हेलन खान परिवार के बीच में घुल-मिल गई हैं और परिवार का ही हिस्सा बन चुकी हैं।

Back to top button