दिलचस्प

मोरनी के अंडे चुरा रहा था शख्स, मोर ने दे दी पटखनी, देखें Video

हर मां बाप को अपने बच्चों से बहुत प्यार होता है। उनकी सुरक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह बात इंसानों के अलावा जानवरों पर भी लागू होती है। जानवर हो या पक्षी सभी अपने बच्चों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते हैं। ऐसे में यदि कोई उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे तो हमे उनका आक्रामक रूप देखने को मिलता है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मोर के इस वीडियो को ही देख लीजिए।

मोर दिखने में बहुत सुंदर होते हैं। मन करता है उन्हें घंटों बस देखते ही जाओ। जब वे पंख फैला नाचते हैं तो उनकी सुंदरता में और चार चांद लग जाते हैं। हालांकि मोर जितना सुंदर होता है उतनी ही खतरनाक भी होता है। खासकर तब जब आप उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हो। हाल ही में एक शख्स ने मोरनी के अंडे चुराने की कोशिश की। लेकिन फिर मोर ने जो किया वह हैरान करने वाला था।

मोरनी के अंडे चुराना पड़ा महंगा, मोर ने सिखाया सबक

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोरनी अपने अंडों के पास बैठी है। तभी एक शख्स आता है और मोरनी को दूर कर अंडे को चुराने की कोशिश करता है। लेकिन तभी मोर ऊपर से तेजी से हमला कर देता है। मोर का हमला इतना जोरदार होता है कि अंडे चुराने आया शख्स कहीं दूर जाकर गिर जाता है।

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेन्ट कर लिखा “मां बाप को अपने बच्चे अत्यंत प्रिय होता हैं।” वहीं दूसरे ने कहा “मोर ने बिल्कुल सही किया। आखिर कोई उनके बच्चों को कैसे छू सकता है।” फिर एक कमेन्ट आता है “जैसी करनी वैसी भरनी।” एक और शख्स कमेन्ट कर लिखता है “पक्षियों को अकेला छोड़ दो इंसानों।”

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by natural video (@beautiffulgram_to)

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही दूसरों के साथ इस वीडियो को साझा करें। इससे संदेश जाएगा कि हमे पशु पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए।

Back to top button