बॉलीवुड

तीसरी बार मां बनने जा रही राहुल महाजन की एक्स वाइफ डिम्पी गांगुली, शेयर की खास तस्वीर

मां बनने का सुख दुनिया का सबसे बड़ा सुख कहा जाता है। राहुल महाजन की पूर्व बीवी डिम्पी गांगुली (Dimpy Ganguly) इस सुख को तीसरी बार भोगने जा रही हैं। वे तीसरी बार मां बनने जा रही हैं। वे अभी गर्भवती हैं और आने वाले बच्चे को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम पर एक अनोखे अंदाज में जाहीर किया है।

डिम्पी गांगुली ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। तस्वीर में गर्भवती डिम्पी ने अपने बेटे को गोद में उठा रखा है। वहीं उनकी बेटी डिम्पी के बेबी बंप को चुमती दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने दिल की बात लिखते हुए कहा –

मेरे लिए सबसे संतोषजनक और भरपूर प्यार मेरे बच्चों का रहा है। वे अपने दुख, सुख, गुस्से, नींद और भूख जैसे पलों में सिर्फ आपको याद करते हैं। वे आपको उस भगवान का दर्जा देते हैं जो दुनिया की कोई भी समस्या हल कर सकता है।

ये चीज आपको रोज एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देती है। मुश्किल समय में भी आप दुनिया को आशावादी नजरों से देखते हैं। अपने दर्द और लोग क्या कहेंगे को भुलाकर सिर्फ अपनी खुशी के बारे में सोचते हैं। यकीन नहीं हो रहा कि जल्द ये प्यार 3 गुना बढ़ने वाला है। सभी माताओं को हैप्पी मदर्स डे।

ऐसी रही शादीशुदा जिंदगी

डिम्पी ने राहुल महाजन (Rahul Mahajan) से 2010 में शादी रचाई थी। ये शादी एक रियलिटी शो ‘स्वयंवर’ में हुई थी। फिर 2015 में दोनों का तलाक हो गया था। डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप भी लगाया था।

राहुल से अलग होने के बाद डिम्पी ने अपने करीबी दोस्त और दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी रचा ली थी। ये शादी 2015 में हुई थी।

रोहित से शादी के एक साल बाद डिम्पी ने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। फिर दो साल पहले ही वे और रोहित एक बेटे के पेरेंट्स बने थे। अब कपल तीसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर दोनों बड़े ही एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस भी डिम्पी को बधाई दे रहे हैं।

Back to top button