बॉलीवुड

आदिवासी महिला बन गई आंख मारने वाली प्रिया प्रकाश वारियर, लोग बोले- यही है तुम्हारा असली रूप

आंख मारती हुई लड़की हर किसी को अच्छी लगती है। आप ने भी की लड़कियों को आंख मारते हुए देखा होगा। लेकिन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने जिस तरह आंख मारकर लाखों लोगों को दीवाना बनाया था वह आज तक कोई भूल नहीं सका। इन दिनों प्रिया एकदम अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। वह मॉडर्न से गांव की आदिवासी महिला बन गई। उनकी चेहरे की क्यूट स्माइल मायूसी में तब्दील हो गई। तो चलिए जाने कि आखिर ये माजरा क्या है।

आदिवासी महिला बन गई प्रिया प्रकाश

दरअसल प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वे आदिवासी महिला के अवतार में दिख रही हैं। उन्होंने नायक में नथनी और हाथों में बाजूबंद पहना है। वहीं बाल बांधे हुए हैं। चेहरे पर घनघोर उदासी छाई है। प्रिया के इस मायूस लुक को देख फैंस भी हैरान हैं। इस पोस्ट के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा- Calm से काम।

प्रिया ने यह लुक एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए कैरी किया है। इसी के चलते उन्होंने आदिवासी महिला बन ये फोटोशूट करवाया। लेकिन फैंस उनके इस लुक को भी ट्रोल करने लगे। एक ने तो ये तक बोल दिया कि यदि आपका असली रूप है। हालांकि कुछ फैंस को प्रिया का यह अवतार पसंद भी आया। उन्होंने प्रिया की तारीफ की।

विंक गर्ल के रूप में रातोंरात हुई थी फेमस

 

बताते चलें कि प्रिया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें 71 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। प्रिया अक्सर इंस्टा पर अपनी तस्वीरें साझा कर फैंस का दिल जीतती रहती हैं। प्रिया को विंक (Wynk) गर्ल का टाइटल मिला है। ये नाम उन्हें 2018 में फिल्म ‘ओरू अदार लव’ के गाने ‘मनिक्या मलरया पूवी’ के बाद मिला। इस गाने में उन्होंने जिस तरह से आंख मारी थी, उस वीडियो क्लिप ने उन्हें रातोंरात फेंस कर दिया था।

प्रिया 22 साल की हैं। वे थ्रिसूर के विमला कॉलेज से पढ़ती हैं। उन्हें मॉडलिंग करने का शौक है। उनके कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हो चुके हैं। उन्हें एक्टिंग के अलावा डांस करने और गाने का भी शौक है। वैसे आपको प्रिया का यह नया अवतार कैसा लगा?

Back to top button