समाचार

बॉथरूम में नहाते समय नवविवाहित कपल की एकसाथ चली गयी जान, एक लापरवाही ने परिवार खामोश कर दिया

इस नविवाहित जोड़े ने साथ मिलकर खुशियों को मनाना अभी शुरू ही तो किया था। इस जोड़े ने पति-पत्नी के रूप में अपने संबंधों को प्रगाढ़ करने की शुरुआत ही तो की थी। उनके इस नए जीवन की ये पहली ही तो होली थी। होली की हंसी-ठिठोली के बीच जीवन में अभी खुशियों का अंबार लगना तो बाकी था। लेकिन खुशियों का अंबार लगता इससे पहले इनके जीवन की लौ ही हमेशा के लिए बुझ गई। ये बेहद दर्दनाक घटना हरियाणा के करनाल की है। जहां सिर्फ 4 महीने की शादी के बाद होली के खुशनुमा माहौल के बीच अचानक पति-पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। क्या है पूरा मामला आपको आगे बताते हैं।

बॉथरूम में दम घुटने से मौत

हरियाणा के करनाल के घरौंडा में एक दंपती की बाथरूम में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक गौरव और शिल्पा की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी। शुक्रवार को होली का रंग खेलने के बाद दोनों बाथरूम में गए तो गैस लीक के कारण ये हादसा हो गया। देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की एकसाथ मौत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाला है। इस दर्दनाक मौत की सूचना मिलने के बाद स्थानीय विधायक हरविंद्र कल्याण भी परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे।

बॉथरूम में बेसुध पड़े थे दोनों

परिवार के सदस्य योगेश ने बताया कि मेरे पास फोन गया कि चचेरे भाई बाथरूम में बेसुध पड़े हैं। फोन के बाद वो घर पर आया तब तक गांव के डॉक्टर के पास चेक करवाया। इसके बाद उन्हें पानीपत अस्पताल में ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें इनकार कर दिया। इसके बाद घरौंडा के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गैस गीजर लीक होने से हादसा

बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ है। होली के त्योहार को मनाने के बाद करीब एक बजे दोनों पति-पत्नी अपने हाथ-मुंह धो रहे थे। उसी वक्त गैस गीजर के चलते उनका दम घुट गया। पानी की मोटर जब काफी समय तक बंद नहीं हुई तो उनकी मां देखने गई। दोनों बाथरूम में बेहोश पड़े मिले।

इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल से ब्रॉड डैड की सूचना आई थी। इसमें गौरव व शिल्पा के मरने की जानकारी मिली। परिवार की सूचना ये है कि गैस गीजर लीक होने के कारण उनका दम घुट गया। इसमें उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सावधानी में चूक और थोड़ी सी लापरवाही हादसे की वजह बताई जा रही है। गैस गीजर का इस्तेमाल करने वक्त हमेशा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपको आगे बताते हैं कि इस लापरवाही और असवाधानी की अक्सर क्या वजह होती है।

लापरवाही से बचें, सावधान रहें

गैस गीजर, इलेक्ट्रिक गीजर, इलेक्ट्रिक रॉड, कूलर, एसी जैसी चीजों का इस्तेमाल करते वक्त बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है। कभी भी ऐसे बॉथरूम में गैस गीजर ना लगवाएं जहां एयर वेटिंलेशन या हवा की आवाजाही ना होती हो। बॉथरूम में पानी गर्म होने के बाद गीजर ऑफ करने के बाद ही नहाना शुरू करें। बॉथरूम में इलेक्ट्रिक चीजों और इलेक्ट्रिक वायरिंग का जाल नहीं होना चाहिए। बॉथरूम में जरूरत से ज्यादा इलेक्ट्रिक वायरिंग खतरनाक हो सकती है।

इसके साथ ही ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते वक्त लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। घर में अकेले हैं तो बेहद सावधान रहें। परिवार के लोगों को बता कर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें ताकि सभी लोग एलर्ट रहें। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से जान जा सकती है और देखते-देखते खुशियां दुखों के पहाड़ में बदल सकती हैं।

Back to top button
?>