बॉलीवुड

पति के ऊपर चढ़कर इस एक्ट्रेस ने दिए खतरनाक योगा पोज, देखकर थम गई फैंस की सांसें – Pics

शरीर को फिट रखने के लिए योगा बहुत अच्छी चीज होती है। योगा कर आप अपने शरीर को अधिक समय तक जवान भी रख सकते हैं। अब 36 साल की टीवी एक्ट्रेस आशका गोरडिया को ही ले लीजिए। आशका कमाल का योगा करती हैं। वे एक फिटनेस फ्रीक हैं। हमेशा खुद को मेंटेन रखने के लिए आए दिन व्यायाम और योगा करती रहती हैं।

शानदार योगा करती हैं आशका गोरडिया

आशका गोरडिया ने भले फिलहाल टीवी की दुनिया से दूरियाँ बना ली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों में अधिकतर उनके योगा से जुड़ी होती हैं। इन दिनों उनकी अपने पति के साथ बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें फैंस को बड़ी पसंद आ रही है।

पति के साथ देती है बेहद मुश्किल योगा पोज

बताते चलें कि आशका गोरडिया ने 2017 में Brent Goble से शादी रचाई थी। Brent और आशका दोनों ही अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सिरियस हैं। दोनों योगा करने में भी माहिर हैं। आप दोनों को साथ में योगा करता हुआ देख ही सकते हैं। दोनों बहुत ही सफाई से मुश्किल से मुश्किल योगा कर लेते हैं।

36 की उम्र में भी खुद को रखा है बेहद फिट

आशका गोरडिया ने 36 साल की उम्र में भी कठिन योगा कर खुद को अच्छे से फिट रखा हुआ है। योगा के प्रति उनकी लगन और हुनर देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आशका अक्सर अपने फैंस को योगा और फिटनेस से जुड़े टिप्स देती रहती हैं। फैंस भी उनके इस टिप्स को फॉलो करने से पीछे नहीं हटते हैं।

टीवी इंडस्ट्री छोड़ कर रही ये काम

बताते चलें कि आशका गोरडिया टीवी की दुनिया में जाना माना नाम हैं। उन्हें हम कुसुम, बालवीर, नागिन, सिंदूर तेरे नाम का, भारत के वीरपुत्र महाराणा प्रताप जैसे कई टीवी सिरियल्स में देख चुके हैं। हालांकि कुछ साल पहले उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को गुड बाय बोल दिया था। फिलहाल आशका अपने कॉस्मेटिक बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। वे इसे ही आगे बढ़ाना चाहती हैं।

गोवा में खोला योगा स्कूल

जैसा कि आप तस्वीरों में देख चुके हैं। आशका और उनके पति ब्रेंट योगा करने में माहिर हैं। ऐसे में उन्होंने गोवा में अपना एक योगा स्कूल भी खोला है। यहां वे लोगों को योगा सिखाकर उन्हें फिटनेस के प्रति जागरूक करते हैं।

वैसे आप लोगों को आशका गोरडिया और उनके पति के ये योगा पोज कैसे लगे हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Back to top button