दिलचस्प

पति रात को करने लगा ऐसा काम, बीवी ने खुश होकर गिफ्ट कर दी 5 करोड़ की कार

पति और पत्नी में अक्सर लड़ाई झगड़ों की खबरे सुनना आम बात है। हालांकि कभी कभी दोनों के बीच इतना प्रेम उमड़ पड़ता है कि वह सामने वाले के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा देता है। आज हम आपको एक ऐसी बीवी से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने पति को लगभग 5 करोड़ रुपए की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन इवो (Lamborghini Huracan Evo) गिफ्ट की।

बीवी ने पति को दी 5 करोड़ की लग्जरी कार

यह मामला मलेशिया का है। यहाँ कॉस्मेटिक गुरु नाम से फेमस 19 साल की अनीस अयूनी उस्मान (Anes Ayuni Osman) ने यह तोहफा अपने 20 साल के बिजनेसमैन पति वेल्डन ज़ुल्केफली (Weldan Zulkefli) को दिया है। अनीस ने इसका एक वीडियो भी अपने टिकटॉक अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनीस अपने पति की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे कहीं ले जाती है।

जब वह पति की आंखों से पट्टी हटाती है तो उसके सामने रिबन में लिपटी 5 करोड़ की लग्जरी कार खड़ी होती है। पत्नी का यह सप्राइज गिफ्ट देखकर पति बड़ा भावुक हो जाता है। वह अपनी बीवी को गले लगा लेता है। अब आप सभी सोच रहे होंगे कि आखिर पति ने ऐसा भी क्या काम कर दिया जो पत्नी ने उसे इतना महंगा तोहफा दे दिया? वजह जान आपको 440 वॉल्ट का झटका लगेगा।

बच्चे की देखरेख करने का है रिटर्न गिफ्ट

दरअसल अनीस गर्भवती है। वह इस साल मार्च के अंत में अपने पति वेल्डन के बच्चे को जन्म देगी। यह तोहफा उसने पति को भविष्य में उसकी और बच्चे की सेवा करने के बदले दिया है। अनीस ने बताया कि उसका पति उसके मां बनने के बाद रातभर बच्चे की देखरेख करेगा और बच्चे की डायपर भी बदलेगा।

अनीस को यकीन है कि उसका पति ये सब बड़े अच्छे से कर लेगा। क्योंकि उसके पास कई बिल्लियाँ हैं जिसकी साफ सफाई वह अक्सर करता रहता है। वहीं वह अपने बिजनेस के लिए नए आइडिया रात में ही सोचता है। उसका माइंड रात में ज्यादा एक्टिव रहता है। ऐसे में वह बच्चे की देखरेख अच्छे से कर लेगा।

इस वीडियो को साझा करते हुए अनीस ने कैप्शन में लिखा है “धन्यवाद पति, इस उपहार का मूल्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, आपकी दया की बराबरी नहीं कर पाएगा।” हालांकि कई लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही कि पति की इस सेवा के बदले पत्नी ने 5 करोड़ का गिफ्ट क्यों दिया? ये तो हर पति का फर्ज होता है कि वह अपने बच्चे का ध्यान रखने में बीवी का बराबरी से हाथ बटाए।

देखें वीडियो

Back to top button