राशिफल

Rashifal 17 March: माँ लक्ष्मी की कृपा से आज इन 6 राशियों को व्यापार-कारोबार में होगा जबरदस्त लाभ

हम आपको गुरुवार 17 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन आपके लिए बहुत आसान नहीं दिख रहा है। आप घरेलू मामलों के कारण परेशान हो सकते हैं। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग प्रोजेक्ट से संबंधित बदलाव लाने की कोशिश कर सकते हैं, जिसे सफलता मिलने में वक्त लगेगा। आज आपको आराम करने की जरूरत है। पुराना भुगतान वापस मिल सकता है। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज स्वास्‍थ्य संबंधी परेशानी बढ़ेगी। अच्छी सफलता के लिए दिन रात कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आप निश्चित किए हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश खुद से ही करेंगे, जिससे आपको नई जानकारी और आर्थिक प्रगति भी प्राप्त होगी। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है। भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल करें। रोजमर्रा के कामों में मन नहीं लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। वर्तमान से संबंधित बातों में बदलाव लाने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी, जिसके कारण आपको अस्थिरता महसूस होगी, लेकिन आज आप भावनाओं से अधिक काम पर ध्यान देंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। बड़े अधिकारी आपके काम को नोटिस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मेहनत और कार्यकुशलता के बदौलत अच्छे नतीजे मिलने के योग बन रहे हैं। आपके काम से प्रभावित होकर कार्यक्षेत्र या दफ्तर में आपको नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रोग एवं शत्रु परास्त होंगे और आपको नए तरह के कार्य से लाभ मिलेगा। थोड़ी बहुत परेशानियों से मन चिंतित हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक रहेगा। बिजनेस में निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। बहन-भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। माताजी के लिए आज कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। यदि धन संपति संपत्ति से संबंधित कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। बेवजह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कुछ के जीवन में प्रेम प्रवेश कर सकता है। जमीन जायदाद के लिए यदि निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है, जहां दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। कहीं घुमने जाने का प्लान बन सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि आज आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी। अपना मन शांत रखें। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दोस्तों के साथ बिताए गए कुछ पल बहुत ही रोमांच और खुशियां देने वाले होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। मानसिक अशांति स्वास्थ्य संबंधित विकारों का कारण बन सकती है। अपने व्यवसाय की प्रगति को देख आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और विलासिता माहौल का लुफ्त उठाएंगे। प्रेमी जोड़ियों को प्रेम संबंधों में अपनापन देखने को मिलेगा। घर की जरूरतों को आप आसानी से समझ जायेंगे। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। किसी बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसायिक व्यस्तता आज अधिक बनेगी और भविष्य के प्रति चिंतित नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं में पिता का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है, जिसे पाकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज क्रोध में कोई भी फैसला ना लें, जिससे आपको भविष्य में पछताना पड़ सकता है। नौकरी पेशा वर्ग में कर्मचारी अपनी सेल्स लक्ष्य की पूर्ति हेतु अधिक प्रयास करते देखे जाएंगे। साथ ही कुछ नई पार्टियों से भी काम मिल सकता है। अगर आप नौकरी या व्यवसाय बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। राजकीय सेवा से जुड़े जातकों की आय में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्टूडेंट्स किसी से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के मध्य किसी बात पर कहासुनी की स्थिति देखी जाएगी। विदेश में पढ़ाई की इच्छा करने वाले छात्रों का मार्ग प्रशस्त होगा। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। मन में कई तरह के विचार चलते रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका मिल सकता है। परिवार की समस्याओं का समाधान धैर्य के साथ खोजेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

रोजगार के प्रयास सफल होंगे और किसी के सहयोग से इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा। किसी से एकतरफा प्यार करना आपको तकलीफ दे रहा है राह अलग करने का विचार कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रस्तुतिकरण सफलता को प्राप्त करने वाला रहेगा। नौकरी या किए गए किसी निवेश के बारे में कोई गंभीर फैसला आज हो सकता है। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा।

आपने Rashifal 17 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button