अध्यात्म

जिस व्यक्ति के पास होता है यह शंख, जीवन में नहीं होती किसी चीज की कमी, होता है लक्ष्मी का वास

हिन्दू धर्म में शंख का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। हर किसी शुभ कार्य की शुरुआत शंख की ध्वनि के साथ होती है। यही वजह है कि हिन्दू धर्म को मानाने वाला हर व्यक्ति अपने घर में कुछ रखे ना रखे लेकिन शंख जरुर रखता है। भारत में प्राचीन काल से ही यह चला आ रहा है कि घर में कोई भी शुभ कार्य हो या कोई पूजा-पाठ हो शंख की ध्वनि जरुर निकाली जाती है।

शंखनाद से होता है सूक्ष्म जीवों का नाश:

जैसे ही आप शंख की ध्वनि निकालते हैं घर से नकारात्मक उर्जा ख़त्म हो जाती है। शंख का चुनाव करके आप अपने मन की हर इच्छा को भी पूरी कर सकते हैं। घर में केवल शंख रखने से ही नकारात्मक उर्जा का नाश हो जाता है। अगर आप घर ऐ प्रतिदिन शंख नाद करते हैं तो घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है साथ ही सूक्ष्म जीवाणुओं का भी नाश हो जाता है।

ह्रदय रोगों से मिलती है मुक्ति:

शंख पंचतत्वों में संतुलन बनाये रखने का भी काम करता है। इसके साथ ही इसमें जल भरकर निम्न मन्त्र का जाप करने के बाद उस जल को पीने से ह्रदय सम्बन्धी सभी रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

मंत्र:

ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्राय नमः

शंख का ये उपाय अवश्य अपनाएँ:

*- जिस भी व्यक्ति की जन्मकुंडली में सूर्य नीचा चल रहा है और खराब फल दे रहा है अगर वह हर रविवार को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करे तो उसका सूर्य अच्छा फल देने लगेगा।

*- अगर आप जीवन में धन के आभाव की समस्या से पीड़ित हैं तो अपने घर आप विष्णु शंख को ले आयें। यह शंख देखने में अर्ध चंद्राकार होता है, इसलिए इसे चन्द्र शंख भी कहा जाता है। इसे घर ले आने से आपके घर में धन की वर्षा होने लगती है।

*- दक्षिणमुखी शंख एक विशेष प्रकार का चमत्कारी शंख होता है। यह शंख दाहिने तरफ से खुलने की वजह से दक्षिणमुखी शंख कहलाता है। यह शंख हर जगह आसानी से नहीं मिलता है। शुभ नक्षत्रों के प्रभाव से इस शंख की उत्पत्ति समुद्र के गर्भ में होती है। यह शंख अपने चमत्कारी प्रभाव की वजह से दुर्लभ और मूल्यवान होता है। हर घर में दक्षिणावर्ती शंख अवश्य होना चाहिए। बिना इस शंख के माँ लक्ष्मी की पूजा संपन्न नहीं होती है।

*- इस शंख में जल भरकर “श्री सूक्त” का पाठ करने के बाद उस जल को ऑफिस या अपने दुकान में छिडकने से व्यापार में वृद्धि होती है।

Back to top button