बॉलीवुडविशेष

पिंक फ्रॉक में बैठी यह बच्ची बन गई है बॉलीवुड में टॉप एक्ट्रेस, धमाल मचा रही है फिल्में, पहचाने?

फिल्मी दुनिया के कलाकारों को उनके बचपन की फोटोज में पहचानना बड़ा मुश्किल काम होता है। भले ही आप उस एक्टर या एक्ट्रेस के बड़े फैन क्यों न हो, बचपन की तस्वीर में हर कोई गच्चा खा ही जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि कलाकार की बचपन की शक्ल उसकी जवानी की शक्ल से मिलती जुलती होती है, तब तो एक बार पहचानने में आसानी हो जाती है।

इसके विपरीत अगर कलाकार की शक्ल बचपन से एकदम अलग नजर आए, फिर तो मुश्किल होना लाजिमी है। कुछ ऐसा ही चैलेंज हम आपको आज दे रहे हैं। फोटो में जो पिंक फ्रॉक पहने बच्ची दिख रही है, क्या आप उसको पहचान पा रहे हैं। हम इतना बता दें कि ये अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में टॉप में पहुंच चुकी है। अगर आप नहीं समझ सके कि ये कौन है तो हम बताते हैं।

जानें कौन है पिंक ड्रेस वाली बच्ची

अगर आप पहचान नहीं सके कि पिंक फ्रॉक में ये बच्ची कौन है तो आपकी मुश्किल को हम कम कर देते हैं। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की टॉप हीरोइन कियारा आडवाणी है। जी हां कियारा की ही ये बचपन की फोटो है जिनमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं। ये अलग बात है कि उनकी शक्ल बचपन से बिल्कुल बदल गई है।

कियारा कई हिट फिल्मों से इंडस्ट्री में धमाल मचा चुकी हैं। उन्होंने कबीर सिंह मूवी में जो अभिनय किया था, वो आज भी लोग भूल नहीं सके हैं। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। फिल्म लस्ट स्टोरीज में तो उन्होंने मास्टरबेशन सीन कर बोल्डनेस की मर्यादाएं ही तोड़ दी थीं। इस सीन के लिए उनकी आलोचना भी हुई थी।

29 साल की हैं कियारा

kiara advani

कियारा इस समय 29 साल की हैं। उनका जन्म मुंबई में 31 जुलाई 1992 को हुआ था। उनके पिता जगदीप आडवीणी और माता जेनेविज जाफरी हैं। उनका एक भाई भी है जिसका नाम मिशाल आडवाणी है। कियारा ने जयहिंद कॉलेज से मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। इसके बाद वो फिल्मों में आ गईं।

कियारा ने साल 2014 में हिन्दी फिल्म फुगली से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद उनको अलग-अलग प्रोजेक्ट मिलने लगे। उन्होंने 2016 में एमएस धोनी-अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय कर अलग ही छाप छोड़ी। इसके बाद उनको एक तेलगु ड्रामा ऑफर हुआ, इसको भी उन्होंने किया। उनको लाइम लाइट में लस्ट स्टोरीज फिल्म का वाइब्रेटर सीन ही लाया।

सिद्धार्थ से चल रहा है अफेयर

कियारा की निजी जिन्दगी की बात करें तो उनका अफेयर सिद्धार्थ मल्होत्रा से चल रहा है। दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते हैं और इसका इजहार भी कर चुके हैं। कम ही लोगों को पता होगा कि उनका असली नाम कियारा नहीं आलिया था। हालांकि इंडस्ट्री के लोगों ने सलाह दी कि यहां दो आलिया एक साथ होना ठीक नहीं रहेगा, इसी वजह से उन्होंने अपना नाम कियारा रख लिया।

कबीर सिंह की सफलता के बाद उनकी झोली में कई और फिल्में भी आईं जिन्होंने अच्छा बिजनेस किया। इनमें गुड न्यूज, लक्ष्मी बन, शेरशाह और इंदू की जवानी प्रमुख हैं।

Back to top button