समाचार

अब किन्नर भी बनेंगे दरोगा और सिपाही, इस राज्य ने ट्रांसजेन्डर के लिए निकाली पुलिस पोस्ट

ट्रांसजेन्डर और किन्नर भी हमारी सोसाइटी का अभिन्न अंग है। हालांकि इन्हें अक्सर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है। जॉब को लेकर भी इनके पास ज्यादा अवसर नहीं रहते हैं। एक विशेष जेंडर का होने के चलते लोग इन्हें नौकरी देने में कतराते भी हैं। हालांकि अब ये सबकुछ बहुत जल्द बदलने वाला है। ट्रांसजेन्डर और किन्नरों को पुलिस में नौकरी करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

बिहार पुलिस में शामिल होंगे ट्रांसजेंडर

दरअसल बिहार राज्य अपने प्रदेश के ट्रांसजेंडर व किन्नरों को पुलिस में अपनी सेवाएं देना का अवसर प्रदान कर रहा है। अब वे बिहार में पुलिस कांस्टेबल और दारोगा बन पाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस मामले पर संकल्प जारी किया है। उन्होंने किन्नरों, ट्रांसजेन्डर को बिहार पुलिस में सीधी नियुक्ति (Bihar Police Recruitment) देने का रास्ता साफ कर दिया है।

अब बिहार पुलिस के लिए निकलने वाले सिपाही और दारोगा (Bihar Police SI) की परीक्षा में किन्नर भी बैठ पाएंगे। वे भी अब थानों की कमान अपने हाथों में ले सकेंगे। यह निर्णय मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। इस बैठक में गृह सचिव सेंथिल कुमार, और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, अपर सचिव महेंद्र कुमार मौजूद थे।

इतने पदों पर होगी किन्नरों की सीधी भर्ती

किन्नरों, ट्रांसजेंडर को बिहार पुलिस में सिपाही और दारोगा के हर 500 पद पर एक किन्नर को नियुक्त किया जाएगा। किन्नर, ट्रांसजेंडर को पिछड़ा वर्ग अनुसूची 2 के अंतर्गत शामिल किया गया है। यदि नियुक्ति के वक्त कोई योग्य ट्रांसजेंडर नहीं मिला तो यह कोटा पिछड़ा वर्ग के सामान्य उम्मीदवार को ऑफर किया जाएगा।

बिहार पुलिस ने अपनी आगामी नियुक्ति प्रक्रिया में 51 किन्नरों की सीधी भर्ती होगी। इसमें बिहार पुलिस में सिपाही के लिए 41 पद और दारोगा के 10 पद पर ट्रांसजेंडर को दिए जाएंगे। बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए सभी ट्रांसजेंडर को अपने ट्रांसजेंडर होने का प्रमाण पत्र देना होगा।

बिहार का मूल निवासी होना है जरूरी

इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थी को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया के लिए आवासीय प्रमाण पत्र भी देना होगा। इस दौरान अभ्यर्थी की शारीरिक दक्षता परीक्षा का मापदंड महिला अभ्यर्थियों के बराबर रहेगा। 2001 की जनगणना की माने तो बिहार में ट्रांसजेंडर जी जनसंख्या 41 हजार के आसपास है।

बिहार राज्य के द्वारा किन्नरों और ट्रांसजेंडर के लिए उठाया गया ये कदम बड़ा सराहनीय है। लोग इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं बाकी राज्य के लोग भी इसकी मांग कर रहे हैं।

Back to top button