राशिफल

Rashifal 14 March: आज महादेव की कृपा से इन 3 राशियों का भरपूर साथ देगी किस्मत, धन की आमद होगी

हम आपको सोमवार 14 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 14 March 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। अकस्मात लाभ के सौदे मिलने से धन की आमद होगी। काम धंधा आज ज्यादा बेहतर तो नहीं चलेगा, फिर भी दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। योजना फलीभूत होगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता सकते हैं। छात्रों को अपनी योग्यता परखने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। सैलरी में इजाफा हो सकता है। किसी दूसरे का वाहन न चलाएं, चोट लग सकती है। ज्यादा खर्च होने से मन बैचेन रहेगा। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। करियर के मामले में आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। कोई नया काम शुरू करेंगे, जो भविष्य में लाभ पहुंचाएगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएंगी। पारिवारिक बिजनस में किसी डील को फाइनल करने में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिये आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बिजनेस में फायदा होगा। समय पर सभी काम निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। लेन-देन में सावधानी रखें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार धोखा दे सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य आज आपको चिंता में डाल सकता है। धन और वैभव में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शादीशुदा लोग आज अपने वैवाहिक जीवन का खुलकर मजा ले सकतें हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन की भावना और बढ़ेगी। कोई भी जरूरी कार्य पूरा करने में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। घर में माँ या अन्य बुजुर्ग महिलाओं के स्वास्थ्य के मुद्दे आपको चिंतित रखेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे। पूरी सक्रियता के साथ लोगों के बीच रहकर उनके दुख दर्द को बांटने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में खुशियां एवं तरक्की मिलेगी। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। यदि कुछ दिनों से आपको अपने पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप विलासिता की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कई बड़ी सफलताएं मिलेंगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कामकाज की कुछ समस्याएं सुलझ सकती हैं। कोशिशें आपको ही करनी होंगी। आज आपका पारिवारिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। आज आपकी संतान प्रगति करने वाली है। आपको ऐसे लोगों से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश करनी चाहिए, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं। आपको नौकरी के लिए जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घर परिवार में शुभता सहजता बढ़ेगी। ऑफिस के किसी काम के लिये आपको छोटी- मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। संपत्ति से जुड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। वहीं प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण नई परिस्थितियां बन सकती हैं। उनसे आपको थोड़ा फायदा हो जाएगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करनी चाहिए और अपना नेटवर्क बनाना चाहिए। आज महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपको धन की प्राप्ति होगी। प्रेम और रोमांटिक संबंधों के लिहाज से समय अच्छा है। आज आपका मित्र आपसे नाराज हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। आप कुछ नए और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। आपके बड़े भाई के साथ आपके संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अहंकार से दूर रहें क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। कंपनी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हो सकती है व्यापार करने वाले लोगों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। किसी सुंदर पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्य स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आर्थिक योजना के फलीभूत होने के कारण आपकी मनोकामना पूर्ण होने के संकेत दिखायी दी रही है। आज आपको परिवार के साथ अधिक से अधिक वक्त व्यतीत करने के लक्षण जान पड़ते हैं। आज आप स्थिति संभालने में सफल हो सकते हैं। आप किसी रिलेटिव के साथ नए बिजनेस में पैसा लगाने से पहले थोड़ा ध्यान पूर्वक विचार करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सामाजिक कार्य में आपका मन खूब लगेगा। ज़्यादातर समय मेहमानों के साथ गुज़रेगा। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर बहस होने की संभावना है ,अशांति के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सृजनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी बड़े मकसद के लिए पैसे बचाना होगा, इसके लिए जरुरी कदम उठाएंगे। आपके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सामान्यता रहेगी।

आपने Rashifal 14 March का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 14 March का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 14 March 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button